---विज्ञापन---

क्रिकेट

CSK vs LSG Chennai Super Kings vs Lucknow Supergiants Highlights: चेन्नई ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, रन चेज में लखनऊ को हरा 5 विकेट से मारी बाजी

Chennai Super Kings vs Lucknow Supergiants Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने लखनऊ के खिलाफ मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की है. इस मैच में जीत के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई है. टीम के लिए उर्विल पटेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर इतिहास रचने का काम किया.

Chennai Super Kings vs Lucknow Supergiants Highlights: आईपीएल 2026 में 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया. लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 203 रनों का स्कोर खड़ा किया था. टीम के लिए जोस इंग्लिस ने 33 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ अंतिम ओवरों में शाहबाज अहमद ने 25 गेंदों में 43 रनों की बेहतरीन पारी खेली. चेन्नई के लिए इस मैच में जेमी ओवरटन ने 3 विकेट हासिल किए और टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उनके अलावा अंशुल कंबोज ने 2 विकेट अपने नाम किए.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए रन चेज पूरा किया. टीम ने 4 गेंद रहते रन चेज पूरा किया. सीएसके ने 9 साल के बाद 180 से ज्यादा का स्कोर चेज किया है. इस मैच में उर्विल पटेल ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 65 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 2 चौके और 8 छक्के जड़े. आईपीएल इतिहास का ये ज्वाइंट सबसे तेज अर्धशतक है. उन्होंने 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ने कारनामा किया है.

---विज्ञापन---

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम इस मैच में हार के साथ ही आईपीएल 2026 में प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है. टीम ने इस सीजन अब तक खेले 11 मैचों में से केवल 3 में ही जीत हासिल की है.

Chennai Super Kings vs LSG: हेड टू हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में 5 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 3 मैचों में लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की है तो वहीं 2 बार सीएसके ने बाजी मारी है. 

---विज्ञापन---
19:41 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई ने 5 विकेट से जीता मैच

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम को 5 विकेट से हरा दिया है. टीम ने 4 गेंद रहते ही 204 रनों के लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रचने का काम किया. लंबे समय के बाद सीएसके की टीम ने 180 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है. टीम के लिए ये लगातार तीसरी जीत रही और इसी के साथ अब चेन्नई ने पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर जगह बना ली है.

19:38 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 10 रन

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रनों की दरकार है. कप्तान पंत ने एडन मार्करम को गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी है.

19:30 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: 2 ओवर में 21 रनों की जरूरत

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आखिरी 2 ओवरों में जीत के लिए 21 रनों की जरूरत है. सीएसके के लिए प्रशांत वीर और शिवम दुबे की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

CSK का स्कोर 183/5, 18 ओवर

19:18 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: कार्तिक शर्मा भी हुए आउट

कार्तिक शर्मा के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को 5वां झटका लग चुका है. शिवम दुबे और प्रशांत वीर की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. टीम को जीत के लिए अभी भी 23 गेंदों में 35 रनों की दरकार.

CSK का स्कोर 170/5, 16.1 ओवर

19:15 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई को लगा चौथा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ के खिलाफ चौथा झटका लगा है. डेवाल्ड ब्रेविस 12 गेंदों में 10 रनों की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद शिवम दुबे क्रीज पर उतरे हैं.

CSK का स्कोर 169/4, 16 ओवर

18:57 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई को लगा तीसरा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरा झटका कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा है. गायकवाड़ ने इस मैच में टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली. उनके आउट होने के बाज डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर उतरे हैं.

CSK का स्कोर 153/3, 13 ओवर

18:40 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: उर्विल पटेल हुए आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को उर्विल पटेल के रूप में दूसरा झटका लगा है. उन्होंने इस मैच में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 65 रनों की आतिशी पारी खेली. चेन्नई की टीम को जीत के लिए 10 ओवरों में 73 रनों की जरूरत है.

CSK का स्कोर 131/2, 10 ओवर

18:29 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: उर्विल पटेल ने जड़ा अर्धशतक

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उर्विल पटेल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए महज 13 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है. आईपीएल के इतिहास में उन्होंने सबसे तेज हाफ सेंचुरी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इस पारी में उनके बल्ले से 7 छक्के और 1 चौका जड़ा.

CSK का स्कोर 108/1, 7 ओवर

18:23 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: उर्विल पटेल की तूफानी बल्लेबाजी

उर्विल पटेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चेपॉक में छक्कों की बारसात कर दी है. उन्होंने पावरप्ले में लगातार छक्कों की बारिश कर दी है. उनकी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर सीएसके ने 97 रनों का स्कोर खड़ा किया है.

CSK का स्कोर 97/1, 6 ओवर

18:13 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: उर्विल पटेल ने जड़े 3 छक्के

एक विकेट गिरने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स की रनों की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है. उर्विल पटेल ने आवेश खान के एक ही ओवर में लगातर 3 छक्के जड़ दिए हैं. आवेश के इस ओवर से दोनों बल्लेबाजों ने 25 रन बटोंरे.

CSK का स्कोर 72/1, 5 ओवर

18:06 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: सीएसके को लगा पहला झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लग गया है. दिग्वेश राछी की गेंद पर संजू क्लीन बोल्ड हो गए. उन्होंने इस मैच में 14 गेंदों का सामना करते हुए 28 रनों की पारी खेली.

CSK का स्कोर 47/1, 4 ओवर

18:01 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: सीएसके को मिली शानदार शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लखनऊ के खिलाफ मैच में शानदार शुरुआत मिली है. टीम के लिए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई है.

CSK का स्कोर 35/0, 3 ओवर

17:49 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: सीएसके की पारी हुई शुरू

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी की शुरुआत हो चुकी है. टीम को जीत हासिल करनी है तो 204 रनों का स्कोर बनाना होगा. संजू सैमसन और ऋतुराज गयाकवाड़ की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.

CSK का स्कोर 11/0, 1 ओवर

17:34 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई के सामने 204 रनों का लक्ष्य

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम के लिए जोश इंग्लिश ने 33 गेंदों में 85 रनों की तूफानी पारी खेली है. इसी के साथ अंतिम ओवरों में शाहबाज अहमद ने 25 गेंदों में 43 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली. CSK को इस मैच में जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा.

17:28 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: अंशुल कंबोज को मिला विकेट

लखनऊ की टीम को 7वां झटका लग चुका है. अंशुल कंबोज ने पारी के आखिरी ओवर में हिम्मत सिंह को क्लीन बोल्ड कर दिया.

LSG का स्कोर 197/7, 19.4 ओवर

17:20 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: क्या 200 बना पाएगी LSG?

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम शानदार शुरुआत के बाद अब पिछड़ती हुई नजर आ रही है. टीम के लिए हिम्मत सिंह और शाहबाज अहमद की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

LSG का स्कोर 177/6, 18 ओवर

16:58 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: ओवरटन को मिली तीसरी सफलता

लखनऊ सुपरजाइंट्स की पारी अब लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है. टीम ने 147 रनों के स्कोर पर छठा विकेट गंवा दिया है. अक्षत रघुवंशी 18 गेंदों में 18 रनों का योगदान देकर पवेलियन लौट चुके हैं. जेमी ओवरटन ने इस मैच में तीसरी सफलता हासिल की है.

LSG का स्कोर 147/6, 14.2 ओवर

16:52 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई के गेंदबाजों की हुई वापसी

लखनऊ सुपरजाइंट्स को इस मैच में तूफानी शुरुआत मिली थी लेकिन अब चेन्नई के गेंदबाजों ने वापसी कर ली है. 14 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसानपर 146 रन हो चुका है. देखना दिलचस्प होगा की लखनऊ की टीम 200 रनों का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं.

LSG का स्कोर 146/5, 14 ओवर

16:44 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ का पांचवां विकेट गिरा

लखनऊ सुपरजाइंट्स को एडन मार्करम के रूप पांचवा झटका लग चुका है. अकील हुसैन की गेंद पर मार्करम 2 रन चुराने के चक्कर में डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों रन आउट हो गए. मार्करम ने इस मैच में 7 गेंदों का सामना करते हुए 6 रन बनाए.

LSG का स्कोर 130/5, 12.1 ओवर

16:31 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई को मिला ऋषभ पंत का विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जेमी ओवरटन ने एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल कर लखनऊ की टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया है. टीम के कप्तान ऋषभ पंत 12 गेंदों में 15 रनों की पारी ही खेल पाए.

LSG का स्कोर 115/4, 9.4 ओवर

16:28 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा

लखनऊ सुपरजाइंट्स को तीसरा झटका लग चुका है. जोश इंग्लिस 33 गेंदों में 85 रनों की पारी खेलकर जोमी ओवरटन का शिकार बने हैं. उनके आउट होने के बाद एडन मार्करम बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

LSG का स्कोर 112/3, 9.1 ओवर

16:25 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: बड़े टारगेट की तरफ बढ़ रही लखनऊ

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम लगातार रनों का अंबार लगाती जा रही है. टीम ने अब तक खेले 9 ओवरों में 112 रन का स्कोर खड़ा कर दिया है.

LSG का स्कोर 112/2, 9 ओवर

16:13 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा दूसरा झटका

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम को नूर अहमद ने दूसरा झटका दिया है. निकोलस पूरन को उन्होंने महज 1 रन पर ही परवेलियन की राह दिखाई. उनकी जगह अब टीम के लिए कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.

LSG का स्कोर 92/2, 6.2 ओवर

16:08 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: पावरप्ले में लखनऊ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 91 रनों की स्कोर बोर्ड पर लगा दिया है. जोश इंग्लिस ने 308 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 77 रन नाबाद बनाए हैं.

LSG का स्कोर 91/1, 6 ओवर

16:04 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा पहला झटका

अंशुल कंबोज ने लखनऊ सुपरजाइंट्स को पहला झटका दिया है. पावरप्ले के आखिरी ओवर के पहली ही गेंद पर मिचेल मार्श को आउट कर दिया है. मार्श ने इस मैच में 10 गेंदों में 10 रन बनाए.

LSG का स्कोर 77/1, 5.1 ओवर

15:58 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: जोश इंग्लिस के सामने गेंदबाजों की हालत खराब

लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए जोश इंग्लिस ने इस मैच में ताबड़तोड़ शुरुआती दिलाने का काम किया है. टीम ने महज 5 ओवरों में ही 77 रनों का स्कोर बना लिया है.

LSG का स्कोर 77/0, 5 ओवर

15:55 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: जोश इंग्लिस ने जड़ा अर्धशतक

लखनऊ के लिए पहले ही मैच में खेलते हुए जोश इंग्लिश ने तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में ही अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली. इसके लिए उन्होंने महज 17 गेंदें ली.

15:47 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ सुपरजाइंट्स की तूफानी शुरुआत

लखनऊ सुपरजाइंट्स को इस मैच में जोश इंग्लिस ने तूफानी शुरुआत दिला दी है. उन्होंने अकील हुसैन के पहले ही ओवर में 16 रन जड़ अपने इरादे साफ कर दिए हैं.

LSG का स्कोर 40/0, 3 ओवर

15:39 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ सुपरजाइंट्स की बल्लेबाजी शुरू

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने बल्लेबाजी की शुरुआत कर दी है. टीम के लिए जोस इंग्लिस और मिचेल मार्श की जोड़ी क्रीज पर उतरी है.

15:24 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स के इम्पैक्ट सब्सटिट्यूट

गुरजपनीत सिंह, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल

15:18 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ सुपरजाइंट्स इम्पैक्ट सब्सटिट्यूट

मुकुल चौधरी, अवेश खान, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक यादव

15:16 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ की प्लेइंग 11

LSG: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

15:10 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं

CSK: संजू सैमसन (WK), रुतुराज गायकवाड़ (C), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी

15:06 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: टॉस जीतने पर क्या बोले ऋतुराज?

ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद कहा, हम पहले गेंदबाजी करेंगे. बीते कई दिनों से बारिश हो रही थी और पिच कवर से ढकी हुई थी. ऐसे में अच्छी तरह से तालमेल बिठाना होगा.

15:03 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई ने जीता टॉस

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गयाकवाड़ ने इस मैच में टॉस जीत लिया है. इसी के साथ उन्होंने लखनऊ के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

15:00 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: कैसी है पिच रिपोर्ट?

चेपॉप की पिच की बात करें तो लाल मिट्टी वाली सूखी पिच है, जो कि स्पिन गेंदबाजों के लिए असरदार साबित होती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है तो वहीं बाद में बल्लेबाजों के लिए खूब रन होंगे.

14:59 (IST) 10 May 2026
CSK vs LSG Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान टॉस के लिए जल्द ही मैदान पर उतरेंगे. टॉस इस मैच में अहम भूमिका निभाएगा. जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है.

First published on: May 10, 2026 02:57 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola