1 रन बनाकर विराट कोहली ने क्यों किया जोरदार सेलिब्रेशन? शतक लगाने पर होता है ऐसा जश्न

Virat Kohli 1 Run Celebration: विराट कोहली को आपने कई बार शतक और अर्धशतक लगाने पर जबरदस्त तरीके से जश्न मनाते हुए देखा है, लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 1 रन बनाने के बाद जोरदार सेलिब्रेशन इंटरनेट पर तूफान मचा रहा है.

Virat Kohli Celebration - 1

Virat Kohli Celebration

Virat Kohli Aggressively Celebrates His 1st Run: विराट कोहली ने पिछले 2 मैचों में लगातार ‘डक’ पर आउट होने का सिलसिला तोड़ने के बाद, 3 मैचों में अपने पहले रन का जश्न मनाया. इन 2 मैचों में से एक इसी रायपुर के मैदान पर खेला गया था. कोहली का ये अग्रेसिव सेलिब्रेशन ने तुरंत ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया.

विज्ञापन

तूफानी सेलिब्रेशन

केकेआर के खिलाफ एक अहम मुकाबले में विराट कोहली ने सौरभ दुबे के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अपना पहला रन बनाया. सौरभ दुबे इस मैच से ही अपना डेब्यू कर रहे थे और नाइटराइडर्स की तरफ से नई गेंद से गेंदबाज़ी कर रहे थे. कोहली के जश्न ने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया, जब इस दिग्गज खिलाड़ी ने सिर्फ एक रन बनाने का भी पूरे जोश के साथ जश्न मनाया.

विज्ञापन

पिछले 2 मैचों में फ्लॉप शो

आरसीबी ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अपनी शानदार लय जारी रखी; हालांकि, ‘चेज़ मास्टर’ विराट कोहली पिछले 2 मैचों में अपनी फॉर्म के लिए जूझते नजर आए. लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले 2 मैचों में कड़ी परीक्षा से गुजरने के दौरान उनके बल्ले से एक भी रन नहीं निकला.

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली ने अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर में भी काफी कम दगा ‘डक’ पर आउट हुए हैं. हालांकि इस आईपीएल सीज़ की शानदार शुरुआत करने के बाद, उन्हें इस एडिशन में 2 बार जीरो पर आउट होना पड़ा.

इन टीमों के खिलाफ बदकिस्मती

इस सीजन में भी कोहली का बल्ला रनों से खाली नहीं रहा, खासकर टारगेट का पीछा करते हुए; लेकिन फिर एलएसजी के शानदार फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने उन्हें ‘डक’ पर आउट कर दिया. उस ‘शून्य’ के ठीक अगले ही मैच में, मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी वो एक बार फिर बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ