विजय थलापति के शपथ ग्रहण में पहुंचे डुप्लीकेट 'अंशुल' से मिले कंबोज, चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड किया वीडियो 

IPL 2026: तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर वायरल हुई थी. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का हमशक्ल नजर आया था. जिसके बारे में सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चा हो रही थी. अब दोनों साथ में नजर आए हैं.

Anshul Kamboj IPL 2026

Anshul Kamboj IPL 2026

IPL 2026: तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह में नजर आए अंशुल कंबोज के हमशक्ल की अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आई है. कंबोज के हमशक्ल के बारे में तो रविचंद्रन अश्विन ने भी पोस्ट किया था. जिसके बारे में ही बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है. अब चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें अंशुल कंबोज अपने हमशक्ल पुलिस ऑफिसर से मिल रहे हैं. ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन

डुप्लीकेट ‘अंशुल’ से मिले कंबोज 

 तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह में गवर्नर के पीछे एक पुलिस ऑफिसर दिखा था. जिनकी शक्ल चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज से मिलती है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी. अब चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें स्टेडियम में बुलाया था. जहां पर अंशुल उस मीम के बारे में बात कर रहे थे. उस समय वो पुलिस ऑफिसर मैदान पर जहां पर आए. दोनों ने जिसके बाद कुछ देर पहले बात की और उसके बाद एक तस्वीर भी क्लिक कराई. उस तस्वीर को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी शेयर किया है. कंबोज आईपीएल 2026 में बहुत ही अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण ही वो पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं. 

विज्ञापन

सीएसके के बड़े मैच विनर हैं अंशुल कंबोज 

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने अब तक आईपीएल 2026 में 11 मैच खेला है. जिसमें उन्होंने 19.21 की औसत से 19 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है. फिलहाल उनसे आगे भुवनेश्वर कुमार और कगिसो राबाडा नजर आ रहे हैं. दोनों ही दिग्गज तेज गेंदबाजों ने अब तक 21-21 विकेट लिए हैं. ऐसे में अंशुल कंबोज के पास इन दोनों गेंदबाजों को पीछे छोड़ने का मौका है. चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाला है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ