Indian Cricket Team
विज्ञापन

IND vs AFG सीरीज के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन से जुड़ी 5 बड़ी अपडेट आई, इन युवा खिलाड़ियों पर हैं नजरें

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम अब अपनी अगली सीरीज जून में खेलने वाली है. भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 10 जून के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन से जुड़ी अब 5 बड़ी अपडेट सामने आई है.

IND vs AFG: टीम इंडिया आईपीएल 2026 के फौरन बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 1 टेस्ट मैच खेलने वाली है. जोकि 6 से 10 जून को खेला जाएगा. मुल्लांपुर में होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. इस हफ्ते के अंत में एक बड़ी मीटिंग हो सकती है. जिसमें 5 बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले हफ्ते में टीम इंडिया का ऐलान भी हो सकता है. युवा खिलाड़ियों को बड़ा मौका मिल सकता है. 

टीम इंडिया से जुड़ी 5 बड़ी अपडेट आई 

भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता और बीसीसीआई इस हफ्ते के अंत में मीटिंग कर सकते हैं. जहां पर अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से जुड़े कुछ बड़े फैसले किए जाएंगे. जिसे अगले हफ्ते होने वाली सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग में भी फॉलो किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ता चाहते हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ भी टेस्ट की मुख्य टीम ही खेलती हुई नजर आए. ऐसे में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के खेलने को लेकर भी बड़ा फैसला किया जाएगा. अंशुल कंबोज और आकिब नबी को भी मौका देने के बारे में बात हो रही है. 

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ