वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैचों का ऐलान, जानिए कब होंगे टीम इंडिया के मुकाबले
ICC Womens T20 World Cup Warm-up fixtures: आईपीएल 2026 से इतर इंटरनेशनल क्रिकेट में वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारिया जोरों पर हैं, इसके लिए आईसीसी ने वार्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें टीम इंडिया को भी 2 मुकाबले खेलने हैं.
Womens T20 World Cup 2026 Warm up Schedule: आईसीसी ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वार्म-अप शेड्यूल जारी कर दिया है. इस ग्लोबल टूर्नामेंट की तैयारी के तौर पर, सभी बारह टीमें 6 से 10 जून के बीच 4 अलग-अलग वेन्यूज पर 2-2 मुकाबले खेलेंगी. ये टूर्नामेंट 12 जून को एजबेस्टन में शुरू होगा.
विज्ञापन
पहला मुकाबला किन टीमों के बीच?
नीदरलैंड्स की टीम जो वुमेंस वर्ल्ड कप 2026 में अपना डेब्यू करने जा रही है, डर्बी में स्कॉटलैंड के खिलाफ वार्म-अप मैचों की शुरुआत करेगी. मेजबान इंग्लैंड कार्डिफ में ऑस्ट्रेलिया और भारत का सामना करेगी. मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड लॉफबोरो में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी.
विज्ञापन
इन टीमों का नहीं हुआ है ऐलान
टूर्नामेंट शुरू होने में अब एक महीना बाकी है, लेकिन 4 टीमों ने अभी तक अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है, जिसमें पाकिस्तान, आयरलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज शामिल है. आईसीसी के नियमों के मुताबिक, टीमों को वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से एक महीना पहले अपनी स्क्वॉड का नाम बताना होता है. हालांकि कुछ खास हालात में टीमें अभी भी अपनी टीम में बदलाव कर सकती हैं.
वॉर्म-अप मैचों का पूरा शेड्यूल
तारीख
मुकाबला
वेन्यू
6 जून
नीदरलैंड्स vs स्कॉटलैंड
डर्बी
6 जून
दक्षिण अफ्रीका vs आयरलैंड
लॉफबरो
6 जून
श्रीलंका vs पाकिस्तान
डर्बी
6 जून
न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश
लॉफबरो
8 जून
भारत vs वेस्टइंडीज
कार्डिफ
8 जून
इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया
कार्डिफ
9 जून
स्कॉटलैंड vs पाकिस्तान
डर्बी
9 जून
आयरलैंड vs बांग्लादेश
लॉफबरो
9 जून
नीदरलैंड्स vs श्रीलंका
डर्बी
9 जून
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड
लॉफबरो
10 जून
भारत vs इंग्लैंड
कार्डिफ
10 जून
वेस्टइंडीज vs ऑस्ट्रेलिया
कार्डिफ
वुमेंस वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप्स
ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स ग्रुप 2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड