---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

क्रिकेट जगत में शोक की लहर, 38 साल की उम्र में इस इंटरनेशनल स्टार क्रिकेटर का हुआ निधन

Shapoor Zadran Passes Away: क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पहले स्टार खिलाड़ी रहे शापूर जादरान की सिर्फ 38 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. इस खबर के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर है.

---खबर नीचे जारी है---

Shapoor Zadran Passes Away: क्रिकेट जगत में आज के दिन मातम पसरा हुआ है. इंटरनेशनल क्रिकेट में गहरा छाप छोड़ने वाले स्टार खिलाड़ी की मौत ने सभी फैंस का हिला कर रख दिया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया के जरिए पूर्व स्टार तेज गेंदबाज शापूर जादरान के निधन की खबर शेयर की है. जादरान लंबे समय से दिल्ली के एक अस्पताल में एडमिट थे. जहां पर ‘हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस’ नाम की जानलेवा बीमारी से उनका इलाज चल रहा था. 

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फैंस को दी जानकारी 

‘हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस’ नाम की दुर्लभ और जानलेवा बीमारी से शापूर जादरान लंबे समय से जूझ रहे थे. जिसके कारण ही पिछले कुछ महीनों से वो दिल्ली के एक अस्पताल में एडमिट थे. जहां पर राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे स्टार खिलाड़ी उन्हें देखने भी गए थे. अब 7 जुलाई 2026 को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसके बाद उन्होंने कहा, ‘अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जदरान के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त करता है. शापूर जदरान अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने वाले खिलाड़ियों में से एक थे. उनके समर्पण, जोश और अटूट प्रतिबद्धता ने हमारे देश में इस खेल के उत्थान और विकास में अहम भूमिका निभाई.’ साल 2025 के अक्टूबर से ही जादरान का इलाज चल रहा था. 

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन को टीम इंडिया से बाहर करने पर BCCI का बड़ा बयान, सामने आया हैरान करने वाला कारण!

टीम इंडिया के खिलाफ किया था कमाल का प्रदर्शन 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2012 में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में शापूर जादरान ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट झटका था. इस मुकाबले में उन्होंने गौतम गंभीर को क्लीन बोल्ड किया था. वहीं वीरेंद्र सहवाग को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया था. साल 2009 से लेकर 2020 तक जादरान अफगानिस्तान के खिलाफ खेल रहे थे. जहां पर उन्होंने 44 वनडे मैचों में 43 विकेट अपने नाम किया था. वहीं 36 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 37 विकेट दर्ज हैं. 

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सच में टूट गई सगाई? वायरल दावे पर मंगेतर ने खुद बताई पूरी सच्चाई

First published on: Jul 07, 2026 03:01 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola