फर्जी बयान के वायरल होने पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

Suryakumar Yadav Statement: टीम इंडिया से सूर्यकुमार यादव के बाहर होने के बाद उनको लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वो अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे. इसको लेकर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है. इसी के साथ उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी बड़ी बात कही है.

AI Generated Image

AI Generated Image

Suryakumar Yadav Statement: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को टी20 विश्व कप 2026 के बाद कप्तानी से हटा दिया गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में कई तरह के पोस्ट वायरल हो रहे हैं. कई लोग इसको गलत मान रहे हैं तो वहीं कई लोग बीसीसीआई के इस फैसले को सही बता रहे हैं. हालांकि, इस मामले में सबसे ज्यादा जानने वाली बात ये होगी कि खुद पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव इसको लेकर क्या सोचते हैं. बीते कुछ दिनों से उनके फेक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे. इसी को लेकर अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ी है और टीम इंडिया के लिए बड़ी बात कही है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया को लेकर दिखा सूर्या में प्यार

सूर्यकुमार यादव भले ही अब टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उनके मन में टीम के लिए प्यार भरपूर नजर आता है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैं टीम के लिए बहुत खुश हूं और हमेशा यही चाहता हूं कि टीम को भरपूर सफलता मिले. मुझे पता है कि टीम का हर खिलाड़ी अपना बेस्ट दे रहा है और टीम के लिए मेरा समर्थन हमेशा ही रहेगा.” आगे उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के लिए एक खास मैसेज लिखा, “तुम एक खास और रोमांचक सफर की शुरुआत कर रहे हो. हर एक पल का लुत्फ उठाओ और लगातार देश का नाम रोशन करते रहो.”

विज्ञापन

फर्जी वायरल पोस्ट को लेकर बोले सूर्या

इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी पोस्ट के बारे में बात करते हुए कहा, “मैंने ये देखा है कि सोशल मीडिया पर मेरे बयान को गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की जा रही है. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और ना ही इसको मेरी कोई मंजूरी है. कृपया कर के किसी भी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और ना ही उसे शेयर करें. भारतीय क्रिकेट, अपने सभी साथी और इस खेल के लिए मेरा समर्थन सभी झूठे बयानों से ऊपर रहेगा, जिन्हें लगातार मेरे नाम के साथ गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ