पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सच में टूट गई सगाई? वायरल दावे पर मंगेतर ने खुद बताई पूरी सच्चाई

Prithvi Shaw-Akriti Agrawal: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ब्रेकअप की अटकलें लगाई जा रही थीं. लेकिन अब आकृति ने खुद सामने आकर इन अफवाहों को खारिज किया और कहा कि दोनों साथ हैं और उनकी सगाई नहीं टूटी है.

Prithvi Shaw-Akriti Agrawal (PIC Credit- instagram @akritiagarwal7 )
1 / 9
Prithvi Shaw-Akriti Agrawal (PIC Credit- instagram @akritiagarwal7 )

Prithvi Shaw-Akriti Agrawal: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया गया कि दोनों की सगाई टूट चुकी है और उनका रिश्ता खत्म हो गया है. अब इन सभी अफवाहों पर आकृति ने खुद एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जवाब दिया है. (PIC Credit- Social Media)  

विज्ञापन

एक क्रिप्टिक पोस्ट से शुरू हुई थी पूरी चर्चा

एक क्रिप्टिक पोस्ट से शुरू हुई थी पूरी चर्चा2 / 9

दरअसल, कुछ दिन पहले आकृति अग्रवाल ने ही इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी साझा की थी, जिसमें उन्होंने धोखा मिलने और अफवाहों को सच बताया था. हालांकि, उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने उस पोस्ट को पृथ्वी शॉ से जोड़ दिया. इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार और सगाई टूटने जैसी खबरें तेजी से वायरल होने लगीं. (PIC Credit- instagram @akritiagarwal7 )

विज्ञापन

आकृति अग्रवाल ने अफवाहों को किया खारिज

आकृति अग्रवाल ने अफवाहों को किया खारिज3 / 9

पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ किया कि उन्होंने कभी भी अपने मंगेतर का नाम नहीं लिया और न ही कहीं यह कहा कि उनकी सगाई टूट गई है या दोनों अलग हो चुके हैं. (PIC Credit- instagram @akritiagarwal7 )

'हमारी सगाई बरकरार है...'

'हमारी सगाई बरकरार है...'4 / 9

उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा, "मैं सिर्फ एक बात स्पष्ट करना चाहती हूं. मैंने कभी भी अपने मंगेतर का नाम नहीं लिया और न ही यह कहा कि हमारी सगाई खत्म हो गई है या हम अलग हो गए हैं. यह देखकर दुख होता है कि लोगों ने बिना किसी आधार के मान लिया कि मेरी पोस्ट उन्हीं के बारे में थी. हम दोनों साथ हैं, हमारी सगाई बरकरार है और सब कुछ बिल्कुल ठीक है." (PIC Credit- instagram @akritiagarwal7 )

विज्ञापन

'अटकलों से सार्वजनिक हस्तियों की छवि प्रभावित होती है'

'अटकलों से सार्वजनिक हस्तियों की छवि प्रभावित होती है'5 / 9

आकृति ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि, "इस पूरे घटनाक्रम ने मुझे महसूस कराया कि किसी सार्वजनिक हस्ती की प्रतिष्ठा पर अफवाहों और अटकलों का कितना गहरा असर पड़ सकता है. बिना किसी नाम या संदर्भ के की गई एक छोटी-सी पोस्ट भी लोगों को गलत निष्कर्ष निकालने पर मजबूर कर देती है." (PIC Credit- instagram @akritiagarwal7 )

'मै सफाई नहीं देना चाहती थी'

'मै सफाई नहीं देना चाहती थी'6 / 9

आकृति ने आगे कहा कि, "मैं इस मामले पर कोई सफाई नहीं देना चाहती थीं, लेकिन जब उन्हें लगा कि उनके साथी की गरिमा और छवि पर सवाल उठाए जा रहे हैं, तब मैंनें चुप्पी तोड़ने का फैसला किया." (PIC Credit- instagram @akritiagarwal7 )

विज्ञापन

'मेरी जिंदगी में सिर्फ वही नहीं हैं'

'मेरी जिंदगी में सिर्फ वही नहीं हैं'7 / 9

एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में आकृति ने लिखा कि पृथ्वी शॉ उनके लिए बेहद खास हैं, लेकिन उनकी जिंदगी सिर्फ उन्हीं तक सीमित नहीं है. उन्होंने लिखा, "वह मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं, लेकिन मेरी दुनिया में मेरा परिवार, दोस्त और कई ऐसे लोग भी हैं जो मेरे लिए उतने ही मायने रखते हैं. यह निराशाजनक है कि लोग बिना किसी ठोस सबूत के अपनी सुविधा के अनुसार कहानियां गढ़ लेते हैं. सालों की मेहनत और सम्मान को केवल अफवाहों के आधार पर नुकसान पहुंचाया जा सकता है, जिसका लोगों को एहसास नहीं होता." (PIC Credit- instagram @akritiagarwal7 )

करीब दोस्तों के लिए थी इंस्टाग्राम स्टोरी

करीब दोस्तों के लिए थी इंस्टाग्राम स्टोरी8 / 9

आकृति अग्रवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी वह विवादित इंस्टाग्राम स्टोरी पृथ्वी शॉ के लिए नहीं थी. उन्होंने लिखा, "वह स्टोरी किसी और के लिए थी और सिर्फ मेरे करीबी दोस्तों तक सीमित रहने वाली थी. लेकिन एक छोटी-सी गलती के कारण उसका गलत मतलब निकाला गया और उस इंसान की छवि प्रभावित हुई जिससे मैं प्यार करती हूं. मैं अब भी यह नहीं बताना चाहती कि वह पोस्ट किसके बारे में थी, क्योंकि मैं कर्म और भगवान के न्याय में विश्वास करती हूं. ऑनलाइन दिखने वाली हर चीज पर अपनी कहानी बना लेना या हर अफवाह पर भरोसा करना जरूरी नहीं होता." (PIC Credit- instagram @akritiagarwal7 )

विज्ञापन

सगाई की तस्वीरें भी हैं मौजूद

सगाई की तस्वीरें भी हैं मौजूद9 / 9

आकृति अग्रवाल के ताजा बयान के बाद यह पूरी तरह साफ हो गया है कि उनके और पृथ्वी शॉ के रिश्ते में किसी तरह की दरार नहीं आई है. सोशल मीडिया पर चल रही सगाई टूटने और अलगाव की खबरें केवल अफवाह थीं. आकृति के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनकी सगाई की तस्वीरें अब भी पिन हैं. वहीं, पृथ्वी शॉ भी समय-समय पर आकृति के साथ तस्वीरें और खास मौकों की पोस्ट साझा करते रहे हैं. पृथ्वी और अकृति ने इसी साल मार्च सगाई की थी. (PIC Credit- Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन