---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Asian Games 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में होंगे बड़े बदलाव! BCCI जल्द ले सकती है अहम फैसला

Asian Games 2026: टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एशिन गेम्स के लिए बीसीसीआई ने हाल ही में टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया था. अब स्क्वाड में बदलाव की बात सामने आ रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि क्या है रिपोर्ट...

---विज्ञापन---

Asian Games 2026: बीसीसीआई ने हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की टीम के साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया था. टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार अब मैनेजमेंट इसमें कुछ बड़े बदलाव करने के मूड में नजर आ रहा है. टी20 विश्व कप 2026 जीत के बाद से ही भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह मिली है तो वहीं सूर्यकुमार जैसे खिलाड़ियों की छुट्टी भी हुई है. ऐसे में एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड के बदलाव में कुछ खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है. 

आखिरी पल में हो सकता है स्क्वाड में बदलाव

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आखिरी समय में स्क्वाड में बदलाव किए जा सकते हैं. बीसीसीआई इसके लिए एशियन गेम्स की अथॉरिटी से संपर्क करेगी. नियमों के अनुसार अभी टीम में बदलाव किए जा सकते हैं. ऐसे में कुछ खिलाड़ियों का बाहर होना तय है. मैनेजमेंट सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर युवा खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौका दे सकता है. 

---विज्ञापन---

टीम इंडिया का एशियन गेम्स का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी

संजू सैमसन पर लटक रही तलवार

टीम इंडिया को साल 2026 में टी20 विश्व कप का खिताब अकेले दम पर जिताने वाले संजू सैमसन को अचानक प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया. इंग्लैंड के दौरे पर उनको केवल एक ही मैच में प्लेइंग 11 में जगह मिल पाई. इसके बाद उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला. इस दौरे पर अब उनकी वापसी होना मुश्किल ही नजर आ रहा है. इसी के साथ जिम्बाब्वे के दौरे पर भी संजू सैमसन को टीम से बाहर किया गया है. बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि उन्हें इस दौरे से आराम दिया गया है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- Birthday Special: ‘कैप्टन कूल’ भी काबू नहीं कर पाए अपना गुस्सा, 3 मौके जब मैदान पर दिखी MS Dhoni की नाराजगी

First published on: Jul 07, 2026 11:52 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola