---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Birthday Special: ‘कैप्टन कूल’ भी काबू नहीं कर पाए अपना गुस्सा, 3 मौके जब मैदान पर दिखी MS Dhoni की नाराजगी

MS Dhoni Birthday Special: टीम इंडिया के दिग्गज एम एस धोनी आज अपना 45वां जन्मदिवस मना रहे हैं. उन्हें क्रिकेट के मैदान पर शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है लेकिन कई मौके ऐसे भी रहे जब वो भी अपना गुस्सा काबू में नहीं रख पाए. आइए आपको भी ऐसे 3 मौके बताते हैं.

---विज्ञापन---

MS Dhoni Birthday Special: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान एम एस धोनी आज अपना 45 जन्मदिन मना रहे हैं. धोनी ने क्रिकेट जगत में अपनी कप्तानी से तो पहचान बनाई ही साथ ही उनको काफी कूल माना जाता है. मैदान पर उनका सांत स्वभाव हर किसी को पसंद आता है. मैच कितना भी फंसा हुआ हो या फिर टीम आसानी से जीत रही हो उनके चेहरे पर भाव देख पाना मुश्किल ही होता है. कप्तानी के साथ-साथ उन्होंने बल्ले से भी धमाल मचाते हुए एक फिनिशर के तौर पर भी अपने आप को स्थापित किया. चलिए इस खास मौके पर आपको बताते हैं ऐसे 3 मौके जब धोनी अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और उनकी नाराजगी मैदान पर खुलकर सभी के सामने दिखी.

डगआउट छोड़कर मैदान में पहुंचे धोनी

आईपीएल 2019 के के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में धोनी का गर्म मिजाज देखने को मिला. चेन्नई की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और धोनी डगआउट में थे. मैच के दौरान फुल टॉस गेंद को पहले अंपायर की तरफ से नो बॉल करार दिया गया लेकिन बाद में इस फैसले को बदल दिया गया. ऐसा होता देख धोनी सीधे मैदान पर पहुंच गए और अंपायर से बातचीत की. इस हरकत के लिए उनके ऊपर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया था.

---विज्ञापन---

मुस्तफिजुर रहमान से हुई धोनी की टक्कर

साल 2015 में टीम इंडिया धोनी की कप्तानी में बांग्लादेश के दौर पर थी, जहां टीम दूसरा वनडे मुकाबला खेल रही थी. धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे तभी मुस्तफिजुर उनके रास्ते में आ गए. ऐसे में धोनी और उनकी जबरदस्त टक्कर हुई और मुस्तफिजुर नीचे गिर गए. फैंस ये किस्सा आज भी नहीं भूल पाए हैं. आईसीसी के नियमों का उल्लंघन करने के लिए धोनी पर 75 फीसदी मैच फीस का जुर्माना तक लगाया गया था तो वहीं मुस्तफिजुर पर भी कार्रवाई हुई थी.

मनीष पांडे पर फूटा था गुस्सा

साल 2018 में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच खेल रही थी. इस दौरान भारत के लिए धोनी और मनीष पांडे बल्लेबाजी कर रहे थे. एक शॉट खेलने के बाद एक्स्ट्रा रन लेने का मौका था लेकिन मनीष पांडे ने ध्यान नहीं दिया. ऐसे में धोनी उनसे काफी नाराज नजर आए थे और उनका गुस्सा मैदान पर ही फूट पड़ा था. इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की थी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर खड़े हुए सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट पर दागे तीखे सवाल

First published on: Jul 07, 2026 10:43 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola