Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

खिलाड़ी को क्रिकेट मैच के दौरान आया हार्ट अटैक, मैदान पर ही हो गई मौत, VIDEO वायरल

Cricketer Heart Attack on Ground: क्रिकेट को फैंस मनोरंजन के लिए देखते और खेलते हैं. हाल ही में लोकल टूर्नामेंट में मनोरंजन का ये पल मातम में बदल गया. बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर मौजूद एक खिलाड़ी को अचानक हार्ट अटैक आ गया. मौके पर ही उस खिलाड़ी की मौत हो गई. इसी दर्दनाक पल की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 7, 2026 11:21
Cricketer Heart Attack on Ground
क्रिकेट के मैदान पर दर्दनाक हादसा

Cricketer Heart Attack on Ground: क्रिकेट फैंस के लिए मनोरंजन का जरिया है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा गली और लोकल टूर्नामेंट में भी हजारों फैंस खिलाड़ियों को देखने के लिए जमा होते हैं. हाल ही में एक लोकल टूर्नामेंट के बीच दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया. महाराष्ट्र के लोकल टूर्नामेंट में लाइव मैच के दौरान बल्लेबाजी कर रहे एक खिलाड़ी को अचानक हार्ट अटैक आ गया. मौके पर ही उस प्लेयर को मौत हो गई. ये मैच लाइव प्रसारित हो रहा था और अब इस हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस ये देखकर एकदम हैरान हैं.

महाराष्ट्र में एक खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

रत्नागिरी जिले के चिचखारी में एक लोकल टूर्नामेंट चल रहा था. इसी बीच स्वराज प्रतिष्ठान और कोकण नगर के बीच मैच खेला जा रहा था. इसी बीच स्वराज प्रतिष्ठान की बल्लेबाजी चल रही थी और उनकी टीम से खेल रहे प्रवीण पवार क्रीज पर थे. अचानक नॉन स्ट्राइक पर खड़े प्रवीण की हालत बिगड़ गई और वो खुद को संभाल नहीं पा रहे थे.

---विज्ञापन---

मैच का लाइव प्रसारण हो रहा था और अचानक बल्लेबाजी के दौरान दूसरे छोर पर खड़े प्रवीण अंपायर के पास लड़खड़ाते हुए गए. अंपायर ने उन्हें चेक किया और मैच खेल रहे प्लेयर्स भी जमा हुए. उन सभी ने प्रवीण को संभालने का प्रयास किया लेकिन इससे पहले वो कुछ कर पाते, मैदान पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. हार्ट अटैक के कारण पवार का निधन हो गया. इसी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट का ‘राज’ खत्म! BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में टॉप पर अब ये तीन बड़े खिलाड़ी

लगातार बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले

लोकल टूर्नामेंट में इस तरह के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कुछ दिनों पहले भी खबर आई थी कि मैदान पर खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत हो गई. अब महाराष्ट्र से यह मामला सामने आया है. क्रिकेट लोकल लेवल पर मनोरंजन के लिए खेला जाता है लेकिन किसे पता कि ये हंसी के पल कब मातम में बदल जाए.

ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह के बिना T20 World Cup का आगाज करेगी टीम इंडिया! ओपनिंग मैच से ‘जस्सी’ रहेंगे बाहर?

First published on: Feb 07, 2026 11:18 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.