---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

6,6,6,6,6…CSK के खिलाफ आया वैभव सूर्यवंशी नाम का ‘तूफान’, 300 के स्ट्राइक रेट से उड़ाई गेंदबाजों की धज्जियां

IPL 2026 RR vs CSK: 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 का शानदार आगाज कर किया है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ऐतिहासिक पारी खेली. इस पारी ने दम पर राजस्थान के लिए मैच में जीत हासिल करना आसान रहा.

---विज्ञापन---

IPL 2026 RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरजा है. उन्होंने आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मुकाबला साफ कर दिया है कि पूरा सीजन को किस अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले हैं. उन्होंने महज 15 गेंदों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. राजस्थान रॉयल्स के लिए ये दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. उन्होंने इस पारी के दम पर सीएसके के खिलाफ मैच में को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया. इस पारी में उन्होंने 305 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 52 रनों की आतिशी पारी खेली. 

सूर्यवंशी ने खेली ऐतिहासिक पारी

आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी. आईपीएल 2026 की शुरुआत भी उन्होंने उसी अंदाज में की है. चेन्नई के गेंदबाजों की उन्होंने पहले ही ओवर से धुनाई करते हुए रनों की रफ्तार बनाए रखी. अर्धशतक पूरा करने के बाद वैभव अंशुल कंबोज का शिकार बने लेकिन तब तक वो राजस्थान को मैच में काफी आगे पहुंचा चुके थे.

---विज्ञापन---

राजस्थान के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है. उन्होंने साल 2023 में कोलकाता के खिलाफ मैच में 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. वैभव का ये अर्धशतक लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गया है. तीसरे नंबर पर भी उनका ही नाम है. साल 2025 में उन्होंने गुजरात के खिलाफ मैच में 17 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की थी.

CSK ने बनाया महज 127 रनों का स्कोर

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला. टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही और दोनों सलामी बल्लेबाज महज 19 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और टीम ने 82 रन के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए थे. सीएसके के लिए जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 36 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. चेन्नई की टीम 19.4 ओवरों में 127 का स्कोर ही बना सकी. राजस्थान के लिए आर्चर, बर्गर और जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- नसीम शाह पर लगा 2 करोड़ का जुर्माना, PCB ने लिया एक्शन, मरियम नवाज को ‘रानी’ बोलना पड़ा भारी

First published on: Mar 30, 2026 10:12 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola