जसप्रीत बुमराह के बिना T20 World Cup का आगाज करेगी टीम इंडिया! ओपनिंग मैच से 'जस्सी' रहेंगे बाहर?

Jasprit Bumrah Might Miss USA Match: भारत और USA के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 7 फरवरी यानी आज बड़ा मैच होने वाला है. इस मैच से टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप का धमाकेदार अंदाज में आगाज करना चाहेगी. हालांकि, इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह शायद खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. इसके पीछे का असली कारण भी सामने आ गया है.

Jasprit Bumrah Might Miss USA Match

बुमराह नहीं खेलेंगे पहला मैच?

Jasprit Bumrah Might Miss USA Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पहला मैच USA के खिलाफ होने वाला है. 7 फरवरी 2026 यानी आज इस मुकाबले का आयोजन होने वाला है. टीम इंडिया वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए फेवरेट नजर आ रही है और वो धमाकेदार अंदाज में टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगे. यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के खिलाफ बड़े मुकाबले से शायद जसप्रीत बुमराह बाहर रहने वाले हैं. कई सारे फैंस के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह USA के खिलाफ नहीं खेलेंगे?

जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के सबसे अहम तेज गेंदबाज हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच शायद सूर्या ब्रिगेड को उनके बिना खेलना पड़ेगा. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह को वायरल फीवर है. इसी कारण मैनेजमेंट उन्हें आराम देने वाली है. बता दें कि मैच से एक दिन पहले जसप्रीत बुमराह मैदान पर आए थे लेकिन उन्होंने अभ्यास नहीं किया. इसका सीधा अर्थ है कि बुमराह को आराम दिया जाएगा और उनकी फिटनेस सबसे मुख्य फोकस होगा.

विज्ञापन

टीम इंडिया के पास सिर्फ 13 फिट खिलाड़ी

भारत के 15 सदस्यी स्क्वाड में से सिर्फ 13 ही फिट खिलाड़ी हैं. जसप्रीत बुमराह के अलावा वॉशिंगटन सुंदर भी इस समय स्क्वाड के साथ नहीं हैं. दरअसल, सुंदर को चोट आई थी और वो BCCI CoE में रिकवरी कर रहे थे. अभी तक उन्हें बेंगलुरु में मौजूद इस रिकवरी सेंटर से खेलने की अनुमति नहीं मिली है. ऐसे में USA के खिलाफ टीम चुनने के लिए कप्तान और कोच के पास सिर्फ 13 खिलाड़ियों का विकल्प रहने वाला है.

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज को मिलेगा मौका?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले हर्षित राणा चोटिल हो गए. इसी वजह से BCCI ने उनकी जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल किया. बुमराह की गैरमौजूदगी में अब सिराज को प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है. सिराज का हालिया प्रदर्शन बढ़िया रहा है लेकिन बुमराह की कमी पूरी करना उनके लिए आसान नहीं होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ