
ये 4 टीमें इस सीजन बनाएंगी प्लेऑफ में अपनी जगह! IPL 2026 को लेकर हो गई बड़ी भविष्यवाणी
Written By Nikhil Shukla

Written By Nikhil Shukla
IPL 2026: आईपीएल 2026 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. इस बार सभी टीमों की तरफ से रनों का अंबार लगाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भविष्यवाणियों का दौर भी शुरू हो चुका है. पंजाब किंग्स के स्टार खिलाड़ी शशांक सिंह ने टूर्नामेंट के बीच में एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने बताया कि इस साल प्लेऑफ में कौन सी 4 टीमें अपनी जगह पक्की कर सकती हैं. उनके मुताबिक इस साल पंजाब किंग्स की टीम का प्लेऑफ में पहुंचना तय है. इस के साथ आरसीबी भी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करेगी. प्लेऑफ के लिए उन्होंने तीसरी टीम मुंबई इंडियंस को बताया. चौथी टीम के लिए उन्होंने 2 टीमों के नाम लिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम में कोई एक टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है. आगे उन्होंने कहा फाइनल में कोई भी टीम पहुंचे लेकिन खिताब तो पंजाब किंग्स की टीम ही जीतेगी.
पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…
ये भी पढ़िए- IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने निकाली CSK के गेंदबाजों की हेकड़ी, राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ खोला खाता
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.