रोहित-विराट का 'राज' खत्म! BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में टॉप पर अब ये तीन बड़े खिलाड़ी

BCCI Central Contract: बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर सभी की नजर रहती है. भारतीय टीम के प्लेयर्स को अलग-अलग ग्रेड में शामिल किया जाता है और उन्हें सालाना BCCI से पैसे मिलते हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली सालों से टॉप ग्रेड में रहते थे लेकिन अब उनका डिमोशन होने वाला है.

BCCI Central Contract

रोहित-विराट का होगा डिमोशन!

BCCI Central Contract: रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं. दोनों टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय से रिटायरमेंट के बाद अब ये दोनों सिर्फ वनडे मैच खेलते हुए नजर आते हैं. BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रोहित और विराट काफी समय से टॉप पर थे लेकिन अब उनका डिमोशन होने वाला है. बता दें कि उन्हें बी कैगेटरी में डाला जा सकता है, वहीं टॉप श्रेणी में अब सिर्फ तीन ही खिलाड़ी रहने वाले हैं.

विज्ञापन

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में होगा बड़ा बदलाव

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भारतीय टीम के सबसे अहम क्रिकेटर्स को जगह मिलती है. प्लेयर्स को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा जाता है और उस हिसाब से सालाना कमाई होती है. जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-2027 में अब रोहित और विराट का डिमोशन होने वाला है. BCCI ने A+ श्रेणी को खत्म कर दिया है. अब रोहित-विराट को ग्रेड B में जगह मिलने वाली है, वहीं ग्रेड A में सिर्फ शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह खेलते हुए नजर आएंगे. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड कुछ इस प्रकार होगी:

विज्ञापन
  • ग्रेड A – शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा.
  • ग्रेड B – विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल.
  • ग्रेड C – अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई.

ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह के बिना T20 World Cup का आगाज करेगी टीम इंडिया! ओपनिंग मैच से ‘जस्सी’ रहेंगे बाहर?

ग्रेड A में सिर्फ तीन खिलाड़ी क्यों?

अमूमन टॉप ग्रेड में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका मिलता है, जो सभी फॉर्मेट खेलते हैं या फिर टीम का अहम सदस्य होते हैं. रिपोर्ट में मुताबिक शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा टॉप पर रहने वाले हैं. शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं. इसी वजह से उन्हें A ग्रेड में रखने का फैसला किया गया है. रवींद्र जडेजा भी पिछले दो-तीन साल की तरह टॉप पर हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ