RR vs CSK: चेन्नई को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने पलटा पॉइंट्स टेबल का खेल, आरसीबी को हुआ नुकसान

RR vs CSK: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने एकतरफा मुकाबले में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया. जिसके बाद से ही आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल भी हुआ है.

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table

विज्ञापन

RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया है. फ्रेंचाइजी ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शुरुआत से ही फंसी हुई नजर आई. जिसके कारण ही उन्हें सीजन के पहले मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव कर दिया है. जिसके कारण ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को बड़ा नुकसान हुआ है. 

चेन्नई सुपर किंग्स को मिली खराब शुरुआत 

पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है. जिसके कारण ही वो अब पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर नजर आ रही है. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम इस जीत के बाद टॉप पर नजर आ रही है. पहले टॉप पर नजर आ रही आरसीबी की टीम अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम तीसरे पायदान पर नजर आ रही है. पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 8वें पायदान पर नजर आ रही है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 9वें नंबर पर नजर आ रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: RCB के ओपनिंग मैच में चोरों की लगी लॉटरी! विराट कोहली के फैंस बन गए ‘शिकार’

यहां पर देखें RR vs CSK मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

स्थानटीममैच (P)जीत (W)हार (L)नो रिज़ल्ट (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1RR (राजस्थान रॉयल्स)11002+4.171
2RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)11002+2.907
3MI (मुंबई इंडियंस)11002+0.687
4DC (दिल्ली कैपिटल्स)000000.000
5PBKS (पंजाब किंग्स)000000.000
6GT (गुजरात टाइटन्स)000000.000
7LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स)000000.000
8KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स)10100-0.687
9SRH (सनराइजर्स हैदराबाद)10100-2.907
10CSK (चेन्नई सुपर किंग्स)10100-4.171

ये भी पढ़ें: IPL 2026: 20 करोड़ की घड़ी पहनकर केकेआर के खिलाफ उतरे थे हार्दिक पांड्या, सोशल मीडिया पर छाए

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ