IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने निकाली CSK के गेंदबाजों की हेकड़ी, राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ खोला खाता

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को राजस्थान के खिलाफ मैच में 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है. टीम की बल्लेबाजी इस मैच में पूरी तरह से फ्लॉप रही तो वहीं वैभव सूर्यवंशी के सामने गेंदबाज भी बेअसर नजर आए. RR की टीम ने इस मैच में जीत के साथ 2 अहम अंक भी हासिल कर लिए हैं.

jacket - 2026-03-30T223828.663

IPL 2026: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 8 विकेट से हरा दिया है. राजस्थान के लिए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी जीत के हीरो रहे. लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और मैच को शुरुआती ओवरों में ही एकतरफा कर दिया. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 127 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में राजस्थान की टीम ने बिना किसी परेशानी के सीएसके को 12.1 ओवरों में ही हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम को 2 अहम अंक मिल गए हैं.

विज्ञापन

वैभव के तूफान में उड़ी चेन्नई की टीम

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने मैच विनिंग पारी खेली. उन्होंने 17 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके तो वहीं 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 305 का रहा है. वैभव के लिए ये उनके आईपीएल करियर की सबसे तेज हाफ सेंचुरी रही. उन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर राजस्थान के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

विज्ञापन

चेन्नई की बल्लेबाजी पूरी तरह रही फ्लॉप 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल में लंबे समय के बाद एमएस धोनी के बिना उतरी थी. टीम को उनकी गैरमौजूदगी में एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा. आखिरी बार चेन्नई की टीम धोनी के बिना साल 2010 में जीती थी. राजस्थान के खिलाफ इस मैच में सीएसके के बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जेमी ओवरटन रहे. उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की पारी खेली. उनके अलावा दूसरा कोई बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ