RCB के ओपनिंग मैच में चोरों की लगी लॉटरी! विराट कोहली के फैंस बन गए ‘शिकार’

IPL 2026: आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थी. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम को 6 विकेट से जीत मिली थी. हालांकि अब इस मुकाबले को लेकर हैरान करने वाली बात सामने आ रही है.

RCB vs SRH IPL 2026

RCB vs SRH IPL 2026

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला खेला था. जहां पर विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई थी. इस मुकाबले से फैंस बहुत ज्यादा खुश थे. हालांकि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो फैंस इस मुकाबले को देखने के लिए गए थे. इनमें से कुछ को बहुत बुरा महसूस हुआ है. जिसके बारे में अब सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा शुरू हो गई है. इस मुकाबले में चोरों की लॉटरी लग गई थी. किंग के फैंस उनका शिकार बन गए. 

विज्ञापन

चिन्नास्वामी में चोरों की लगी लॉटरी  

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला हुआ था. जहां पर चोरों ने बहुत सारे क्रिकेट फैंस का फोन चोरी कर लिया था. जिसके बारे में अब सोशल मीडिया पर बातें हो रही हैं. कुछ फैंस तो इसके बारे में अब शिकायत भी कर रहे हैं. इस मुकाबले से विराट कोहली लगभग 1 सालों के बाद टी-20 फॉर्मेट में वापस आए थे. जिसके कारण ही फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचे थे. ऐसे में विराट कोहली के फैंस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. हालांकि किंग की बैटिंग देखकर फैंस को बहुत ज्यादा खुशी हुई होगी. हालांकि आगे होने वाले मैचों के समय फैंस को बहुत ज्यादा सावधान रहना होगा. जिससे चोर दोबारा फैंस के फोन नहीं चुरा सके. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PSL बॉल टेंपरिंग विवाद में आ गई मोहसिन नक़वी की पहली प्रतिक्रिया, अब ऐसा एक्शन लेने वाला है PCB!

आरसीबी को मिली थी शानदार जीत 

मुकाबले में टॉस जीतकर रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे. कप्तान ईशान किशन ने 80 रनों की पारी खेली थी. वहीं आरसीबी के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट अपने नाम किया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने 16वें ओवर में 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया था. विराट कोहली ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली थी. वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 61 रनों की अहम पारी खेली थी. आरसीबी की टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ