TNPL Cricketer Fined: तमिलनाडु के युवा क्रिकेटर के खिलाफ BCCI की ACSU समिति ने कड़ा एक्शन लिया है. तमिलनाडु प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान एक खिलाड़ी ने ‘प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया’ के कुछ नियमों का उल्लंघन किया, जिस वजह से उस पर भारी जुर्माना लगाया गया है. बताया जा रहा है कि मैच के दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड से चैटिंग कर रहा था, जिससे PMOA के नियमों का उल्लंघन हुआ. पहले इस खिलाड़ी पर दो साल का बैन लगने वाला था लेकिन बाद में फैसला बदल दिया गया.
मैच के दौरान नियमों का किया उल्लंघन
PTI को TNCA के सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘TNCA अभी खिलाड़ी का नाम नहीं बताएगा, क्योंकि तहकीकात चल रही है. मैं यह बता सकता हूं कि यह लेफ्ट हैंडर है और उन्होंने तमिलनाडु के लिए पिछले रणजी सीजन में दो अर्धशतक लगाए थे. वह एक मैच के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज करते हुए पकड़े गए. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगे हैं लेकिन मैच के दौरान PMOA में मोबाइल का उपयोग करना प्रतिबंधित है. इसी वजह से नियमों का उल्लंघन हुआ है.’
ये भी पढ़ें:- Hockey World Cup 2026 में होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
2 साल का लगने वाला था बैन
BCCI की एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने मामले की जांच करने के बाद क्रिकेटर पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. रिपोर्ट में बताया गया है कि 26 साल के इस क्रिकेटर को पहले 2 साल के लिए बैन करने की बात सामने आई थी, लेकिन फिर इस बात पर चर्चा हुई कि यह उल्लंघन इतना भी बड़ा नहीं है. इसी वजह से 1 लाख का फाइन लगाकर उन्हें छोड़ दिया गया. PMOA से जुड़ा नियम तब चर्चा का विषय बना था, जब राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में फोन का उपयोग करते पाए गए थे. खैर, TNPL का यह 26 वर्षीय खिलाड़ी 2 साल के बैन से बच गया, जो एक अच्छी बात है.
ये भी पढ़ें:- IPL से 2 साल का बैन, फिर भी वापसी के लिए तैयार हैं हैरी ब्रूक, जानिए कब खत्म होगी सजा
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 mins agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
33 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
55 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines