IPL से 2 साल का बैन, फिर भी वापसी के लिए तैयार हैं हैरी ब्रूक, जानिए कब खत्म होगी सजा

Harry Brook: IPL से दो साल का बैन झेल रहे हैरी ब्रूक ने अब वापसी की इच्छा जताई है. BCCI ने उन्हें IPL से अचानक नाम लेने के चलते दो साल के लिए बैन किया था. आइए जानते हैं कि IPL में वापसी पर ब्रूक ने क्या कहा.

harry brook

ब्रूक का IPL को लेकर बड़ा बयान (Image: ANI)

Harry Brook: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक अभी IPL से बैन हैं. स्टार बल्लेबाज को IPL 2025 से नाम वापस लेने के बाद BCCI ने दो साल के लिए बैन कर दिया था. इसी वजह से ब्रूक अभी IPL नहीं खेल पा रहे हैं. इंग्लैंड के कप्तान ने अब दोबारा इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की इच्छा जताई है और इस बड़े टूर्नामेंट की जमकर तारीफ की. बता दें कि ब्रूक बैन के कारण IPL 2027 नहीं खेल पाएंगे और उन्हें अपने मौके का इंतजार करना पड़ेगा.

विज्ञापन

हैरी ब्रूक ने जताई वापसी की इच्छा

हैरी ब्रूक ने क्रिकइंफो से बात करते हुए IPL में वापसी की इच्छा जताई. उन्होंने कहा, ‘हां, बिल्कुल. IPL एक शानदार प्रतियोगिता है और यहां खेलने का अनुभव एकदम अलग है. आप अगर वहां खेलते हैं, तो एक बेहतर खिलाड़ी बनकर ही बाहर निकलते हैं. इस तरह की प्रतियोगिता का हिस्सा बनना काफी अच्छा है और यह एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में मैं भविष्य में जरूर सोचूंगा.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- गंभीर-अगरकर के भी बॉस बनेंगे वीवीएस लक्ष्मण? BCCI जल्द सौंप सकती है बड़ी जिम्मेदारी

कब हटेगा ब्रूक से बैन?

हैरी ब्रूक ने IPL 2025 से नाम वापस लेने का फैसला किया था. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में बड़ी रकम में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्होंने अंतिम समय पर मना कर दिया. BCCI के नए नियम के तहत, अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन में अपना नाम दर्ज कराता है और किसी टीम द्वारा चुना जाता है, तो उसके लिए खेलना अनिवार्य है.

विज्ञापन

चुने जाने के बाद अगर वह खेलने से मना करता है, तो उस पर दो साल का बैन लग जाता है. ब्रूक इसी कारण IPL 2026 और IPL 2027 से बैन हैं. वह IPL 2028 के लिए उपलब्ध हो जाएंगे और अगर वह ऑक्शन में अपना नाम देते हैं, तो टीमें उन पर बोली लगा सकती हैं. बता दें कि हैरी आखिरी बार IPL 2023 में SRH के लिए खेलते नजर आए थे, जहां उन्होंने 11 मैचों में 190 रन बनाए थे, जिसमें उनका एक शतक भी शामिल था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ