Hockey World Cup 2026 में होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

India Schedule Hockey World Cup: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है. इस बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया पर सभी की नजरें हैं. आइए भारतीय टीम के शेड्यूल के बारे में जानते हैं.

India vs Pakistan hockey

India vs Pakistan Hockey (Image: ANI and AI Generated)

India Schedule Hockey World Cup: FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है. नीदरलैंड और बेल्जियम में इस बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतने की बड़ी दावेदार नजर आ रही है लेकिन उन्हें टूर्नामेंट में इंग्लैंड, चीन, पाकिस्तान और बेल्जियम से बचकर रहना होगा. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम 1975 के बाद अपना पहला वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरेगी. आइए टीम इंडिया के शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

किस ग्रुप में है टीम इंडिया?

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टीम इंडिया पूल D का हिस्सा है, जिसमें उनके अलावा इंग्लैंड, वेल्स और पाकिस्तान शामिल हैं. भारतीय टीम की FIH प्रो लीग में भी इंग्लैंड और पाकिस्तान से भिड़ंत हुई थी. अब वर्ल्ड कप में भी इन दोनों टीमों के खिलाफ भारत को खेलना होगा.

विज्ञापन

टीम इंडिया का हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शेड्यूल

भारतीय टीम 2026 के FIH हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में कुल तीन मैच खेलने वाली है. टीम इंडिया का पहला मैच स्वतंत्रता दिवस पर वेल्स के खिलाफ होगा. टीम इंडिया के ग्रुप स्टेज का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:

  • भारत vs वेल्स (15 अगस्त – शाम 4:30 बजे)
  • भारत vs इंग्लैंड (17 अगस्त – शाम 6:30 बजे)
  • भारत vs पाकिस्तान (19 अगस्त – शाम 6:30 बजे)

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: सरफराज खान हुए ‘इग्नोर’… गॉल टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? आर अश्विन ने की भविष्यवाणी

विज्ञापन

FIH हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वाड

  • गोलकीपर: सूरज करकेरा, मोहित एचएस.
  • फॉरवर्ड: सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक.
  • डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय, यशदीप सिवाच, सुमित.
  • मिडफील्डर: आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, राजिंदर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा.

कहां देख पाएंगे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के मैच?

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 15 अगस्त से 30 अगस्त के बीच होने वाला है. इस बड़े टूर्नामेंट के सभी मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर भी मैच को लाइव देखा जा सकेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ