RCB Player Ban: इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी और आरसीबी टीम में शामिल होने वाले टॉम करण के लिए बुरी खबर सामने आई है। स्टार खिलाड़ी को बैन कर दिया गया है। इससे टीम को बड़ा झटका लगा है। टॉम के फैंस भी इससे काफी नाखुश हैं। टॉम पर आरोप है कि उन्होंने अंपायर को डराने धमकाने का काम किया है, इस कारण से उन्हें बैन कर दिया है। अब फ्रेंचाइजी का कहना है कि वह इस सजा के खिलाफ आवाज उठाने वाले हैं, क्योंकि टॉम की कोई गलती नहीं है। चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA 3rd ODI Live Updates: भारत की बल्लेबाजी शुरू, रजत पाटीदार और साईं सुदर्शन क्रीज पर
क्या है पूरा मामला
दरअसल ऑस्ट्रेलिया में बीबीएल खेला जा रहा है। इसी लीग से यह विवाद सामने आया है। यह मामला 11 दिसंबर को सामने आया था, जब लाउंसेस्टन में होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ सिक्सर्स के आखिरी मैच में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों को जिस जगह पर प्रैक्टिस करने से मना किया गया था, करण उस स्थान पर रोक लगाने के बाद भी प्रैक्टिस कर रहे थे। टॉम यूटीएएस स्टेडियम की पिच के एक हिस्से पर दौड़ रहे थे, अंपायर ने उस स्थान पर नहीं दौड़ने के लिए कहा था। इसके बाद टॉम अंपायर की ओर स्पीड से दौड़ते हुए पहुंचे, इससे अंपायर डर गए और खुद का बचाव करते हुए साइड हो गए।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ऑक्शन में RCB से हो गई बड़ी चूक! टूर्नामेंट में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
अगले 4 मैचों के लिए बैन
टॉम करण के इसी आचरण को लेकर मैच रेफरी ने बाद में खिलाड़ी पर अंपायर को डराने धमकाने का आरोप लगाया। टॉम पर आचार संहिता के अनुच्छेद 2.17 के आधार पर आरोप दर्ज कराया गया है। खिलाड़ी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि उनकी ऐसी कोई मानसिकता नहीं थी, बावजूद इसके खिलाड़ी को अगले 4 दिन के लिए बीबीएल से बैन कर दिया गया है। बीबीएल से 4 दिन के लिए बैन करने का अर्थ है कि उन्हें 4 मैचों से बैन कर दिया है। बता दें कि टॉम करण को आईपीएल में आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल किया है। आरसीबी ने टॉम को डेढ़ करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है।
संबंधित खबरें
भारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
36 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
11 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
12 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
13 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines