देवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा एक और शानदार स्कोर, 3 पारियों में बना डाले 311 रन

Devdutt Padikkal Scored 80 Runs: न्यूजीलैंड A के खिलाफ एक बार फिर देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाया. NZ A के खिलाफ सिर्फ तीन पारियों में वह 300 से अधिक रन बना चुके हैं.

devdutt padikkal

देवदत्त पडिक्कल ने 80 रनों की शानदार पारी खेली (Image: ANI)

Devdutt Padikkal Scored 80 Runs: न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम T20I सीरीज में व्यस्त है. इसी बीच कुछ खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिहाज से इंडिया A की ओर से खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड A और भारत A के बीच पहला मैच ड्रॉ रहा था. इस मैच में देवदत्त पडिक्कल ने दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की थी. अब पडिक्कल ने न्यूजीलैंड A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में भी बड़ा स्कोर बनाया. वह शानदार फॉर्म में हैं और तीन पारियों में 300 से अधिक रन बना चुके हैं.

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल ने खेली शानदार पारी

क्राइस्टचर्च में भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही और यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के बीच 90 रनों की शानदार साझेदारी हुई.

विज्ञापन

सुदर्शन 41 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन पडिक्कल ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा. उन्होंने 140 गेंदों में 80 रनों की तगड़ी पारी खेली. उन्होंने इसी बीच 12 चौके लगाए. वह पूरी तरह से सेट हो गए थे लेकिन 39वें ओवर में फ्रेजर शीट की गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए. पडिक्कल अपने एक और शतक से चूक गए.

पडिक्कल ने न्यूजीलैंड A के खिलाफ किया है शानदार प्रदर्शन

देवदत्त पडिक्कल ने न्यूजीलैंड A के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. अब तक 3 पारियों में उन्होंने 103.66 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 311 रन बनाए हैं. पडिक्कल 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ चुके हैं. पडिक्कल का सीरीज में सर्वाधिक स्कोर 199 रन है.

विज्ञापन

नंबर 3 की रेस में पडिक्कल, सुदर्शन से निकले आगे

साई सुदर्शन काफी समय से टेस्ट में टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे थे. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले सुदर्शन चोटिल हो गए. इसी वजह से देवदत्त पडिक्कल को खेलने का मौका मिला और उन्होंने खूब रन बनाए. हालांकि, साई सुदर्शन अब फिट हैं और न्यूजीलैंड A के खिलाफ खेल रहे हैं. पडिक्कल ने न्यूजीलैंड A के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने प्रदर्शन से नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए दावेदारी ठोक दी है.

विज्ञापन

साई सुदर्शन ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 पारियों में 132 रन बनाए हैं. हालांकि, पडिक्कल का प्रदर्शन बहुत बेहतर रहा है और वह सुदर्शन के मुकाबले रेस में आगे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पडिक्कल को नंबर 3 पर प्राथमिकता मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ