BAN vs PAK: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेला गया. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 290 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 279 रन बनाए और 11 रनों से मुकाबला हार गए. पाकिस्तान की टीम 2-1 से सीरीज हार गई.
बांग्लादेश की टीम ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने 107 रनों की पारी 100 के स्ट्राइक रेट से खेली. जिसमें 6 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े. दूसरे सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने 36 अहम रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने 41 रन बनाए तो वहीं तौहीद हृदोय ने नाबाद 48 रन अंत में बनाए. नजमुल हुसैन शंटो ने भी 27 रन बनाए. जिसके कारण ही बांग्लादेश की टीम 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन ही बना सकी. पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 3 विकेट हासिल किए तो वहीं कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और अबरार अहमद को 1-1 विकेट मिला.
BANGLADESH BEAT PAKISTAN & WON THE ODI SERIES BY 2-1..!!!! pic.twitter.com/UX274J92OA
— Tanuj (@ImTanujSingh) March 15, 2026
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में नहीं खेलेंगे ये 5 बड़े खिलाड़ी, CSK के 3 चैंपियंस का नाम लिस्ट में शामिल
पाकिस्तान को मिली 11 रनों से हार
291 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को खराब शुरुआत मिली. सिर्फ 17 रनों पर ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिए. साहिबजादा फरहान और मोहम्मद रिजवान बुरी तरह से फेल हो गए. माज सदाकत भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. पाकिस्तान के लिए अब्दुल समद ने 34 रन बनाए तो वहीं गाजी गौरी ने भी 29 रन जोड़े. जिसके बाद सलमान अली आगा ने अकेले लड़ते हुए 106 रन बनाए.
अंत में शाद मसूद ने 38 रन बनाए तो वहीं कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने भी 37 रन बनाए. जिसके बाद भी पाकिस्तान की टीम 50 ओवरों में ऑल आउट होकर 279 रन ही बना सकी और 11 रनों से मैच हार गई. बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 4 विकेट अपने नाम किया. वहीं मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट लिए और नाहिद राणा ने भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. बांग्लादेश की टीम इसी के साथ 2-1 से सीरीज जीत गई.
ये भी पढ़ें: फॉर्म में लौटा KKR का सबसे महंगा खिलाड़ी, IPL 2026 से ठीक पहले जड़ा जोरदार शतक










