फॉर्म में लौटा KKR का सबसे महंगा खिलाड़ी, IPL 2026 से ठीक पहले जड़ा जोरदार शतक

Cameron Green Century: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने वाली है. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. उनके सबसे महंगे खिलाड़ी ने सीजन शुरू होने से ठीक पहले शतक जड़ दिया है. IPL से पहले उनकी फॉर्म में वापसी हो गई.

Cameron Green Century

KKR के स्टार खिलाड़ी का शतक

Cameron Green Century: IPL 2026 की शुरुआत में दो हफ्ते का समय रह गया है. KKR के लिए इससे पहले एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उनके सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन हाल ही में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और सीजन शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने जोरदार शतक जड़ दिया है. उन्होंने शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए बेहतरीन पारी खेली. KKR फैंस को उनकी खराब फॉर्म की चिंता थी लेकिन इस शतक ने सभी को राहत दी होगी.

विज्ञापन

KKR के स्टार बल्लेबाज ने जड़ा शतक

शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच चल रहा है. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए कैमरून ग्रीन ने धमाल मचाया. पिछले कुछ महीने उनके लिए भूलने लायक रहे थे. उन्होंने NSW के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी की और उनकी शुरुआत बेहद धीमी रही. उन्होंने अपना खाता खोलने में 21 गेंद खर्च की. इसके बाद उन्होंने चौके-छक्के लगाने शुरू किए और 167 गेंद में अपना शतक पूरा किया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कैमरून ग्रीन नाबाद 130 रन पर खेल रहे हैं.

विज्ञापन

KKR फैंस को मिली होगी राहत!

कैमरून ग्रीन खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और IPL 2026 ऑक्शन में उन्हें KKR ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. ग्रीन का बल्ला खामोश रहा था और फैंस को लग रहा था कि कोलकाता के लिए शायद वो उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाएंगे. ग्रीन ने भले ही फर्स्ट क्लास मैच में शतक लगाया है लेकिन उनका फॉर्म में लौटना अच्छा संकेत है.

विज्ञापन

KKR में किस नंबर पर खेलेंगे कैमरून ग्रीन?

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास टॉप ऑर्डर में कई सारे विकल्प हैं. फिन एलन, टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, कैमरून ग्रीन और अजिंक्य रहाणे टॉप ऑर्डर में खेलते हैं. हालांकि, सभी को प्लेइंग 11 में फिट करना मुश्किल होगा. ग्रीन की फॉर्म में वापसी हो गई है. वो नंबर 4 पर खेल सकते हैं. फिन एलन और टिम सीफर्ट के ओपनिंग कॉम्बिनेशन के साथ भी टीम जा सकती है. दोनों में से कोई एक खेलेगा, तो फिर रहाणे ओपनिंग कर सकते हैं. ऐसे में कैमरून चार के बजाय नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ