‘वनडे में टेस्ट की तरह खेलने का फैसला लिया…’, बाबर आजम ने खोला खास पारी का राज

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने यूं तो कई यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन एजबेस्टन में 2019 वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका शानदार शतक बेहद खास है। 26 जून 2019 को जब पाकिस्तान ने 44 रन पर दो विकेट खो दिए थे, तब बाबर ने मोर्चा संभाले रखा और आखिरकार […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने यूं तो कई यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन एजबेस्टन में 2019 वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका शानदार शतक बेहद खास है। 26 जून 2019 को जब पाकिस्तान ने 44 रन पर दो विकेट खो दिए थे, तब बाबर ने मोर्चा संभाले रखा और आखिरकार 127 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाकर लौटे।

बारिश के बाद स्पिनर्स को मिली मदद 

सोमवार को उन्होंने इस खास शतकीय पारी के बारे में बात की। अविस्मरणीय दिन के बारे में बात करते हुए आजम ने कहा कि पाकिस्तान न्यूजीलैंड को एक अच्छे स्कोर पर रोकने में कामयाब रहा। पाकिस्तानी कप्तान ने कहा- हमने न्यूजीलैंड को अच्छे स्कोर पर रोक दिया, लेकिन बारिश के बाद स्पिनरों को मदद मिलनी शुरू हो गई। बारिश के बाद बल्लेबाजी करना मुश्किल हो गया क्योंकि पिच कीवी स्पिनरों को मदद करने लगी थी।

मैंने टेस्ट मैच की तरह खेलने का फैसला लिया 

बाबर ने कहा- इसलिए मैंने टेस्ट मैच की तरह स्पिनरों के खिलाफ धीमी गति से खेलने का फैसला किया गया। हमारा लक्ष्य स्पिनरों को प्रति ओवर पांच से छह रन देकर खेलना था। नंबर 1 वनडे बल्लेबाज ने आगे कहा कि हारिस सोहेल के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण थी क्योंकि उन्होंने टीम को स्पिनरों के खिलाफ सामना करने में मदद की।

सोहेल के साथ साझेदारी गेम चेंजर

बाबर ने आगे कहा- सोहेल के साथ साझेदारी गेम चेंजर थी। हमने विकेट खोए। फिर वह आए और स्पिनरों पर हावी होने लगे। इस बीच मैं तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा खेल रहा था। मैंने सोहेल से कहा कि मैं मिशेल सेंटनर को स्वीप करना चाहता हूं। जब मैंने स्वीप मारने की कोशिश की तो यह अच्छा बना, जिसके बाद हमने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। बता दें कि बाबर और हारिस के बीच 126 रन की साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया था। हारिस सोहेल की वह पारी उनके वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक मानी जाती है। उन्होंने 76 गेंदों में 5 चौके-2 छक्के ठोक 68 रन बनाए। गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी ने 10 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर कॉलिन मुनरो, रॉस टेलर और टॉम लैथम के तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए।

First published on: Jun 26, 2023 07:51 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें