---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs AUS: बाबर आजम का फिर हुआ वही हाल! सेट होने के बाद तोहफे में दिया विकेट, पाकिस्तानी खेमे की बढ़ी टेंशन!

Babar Azam PAK vs AUS: बाबर आजम का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में बाबर अच्छी शुरुआत के बावजूद अपना विकेट फेंककर चलते बने. पूर्व कप्तान की हालिया फॉर्म ने पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है.

---विज्ञापन---

Babar Azam PAK vs AUS: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बाबर आजम का फ्लॉप शो जारी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी बाबर ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन वह 24 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे.

क्रीज पर सेट होने के बाद पवेलियन लौटने की मानो बाबर को इन दिनों आदत सी हो गई है. 20 गेंदों की अपनी पारी में बाबर सिर्फ एक चौका और एक सिक्स ही लगा सके. विश्व कप से पहले बाबर की खराब फॉर्म ने पाकिस्तान खेमे की टेंशन बढ़ा दी है.

---विज्ञापन---

बाबर आजम फिर हुए फ्लॉप

बाबर आजम का फ्लॉप शो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. साहिबजादा फरहान पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. हालांकि, इसके बाद दूसरे विकेट के लिए सैम अयूब और सलमान आगा ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े.

अयूब 22 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान सलमान 27 गेंदों में 39 रन बनाकर चलते बने. नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे बाबर आजम. बाबर से हर किसी को बड़ी पारी की उम्मीद थी. बाबर ने शुरुआत भी बढ़िया अंदाज में की और 20 गेंदों में 24 रन बनाए. अपनी पारी में एक चौका और एक सिक्स लगाकर अच्छी लय में दिख रहे बाबर एडम जम्पा की घूमती हुई गेंद में बुरी तरह से फंस गए और विकेटों के सामने पाए गए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सरफराज खान मास्क पहनने को क्यों हुए मजबूर? रणजी ट्रॉफी मैच से आई हैरान करने वाली तस्वीर

जम्पा ने बरपाया कहर

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जम्पा पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए. जम्पा ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन खर्च करते हुए 4 बड़े विकेट अपनी झोली में डाले. उन्होंने सैम अयूब, सलमान आगा, बाबर आजम और उस्मान खान को पवेलियन की राह दिखाई. वहीं, जेवियर बार्टलेट ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाने में सफल रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 29, 2026 06:53 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola