Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup के शुरुआती मैचों से बाहर हुआ ये धाकड़ तेज गेंदबाज, ऑस्ट्रेलियाई टीम की बढ़ गई टेंशन!

Josh Hazlewood to Miss Early T20 World Cup Matches: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. तेज गेंदबाज पैट कमिंस चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. सभी को उम्मीद थी कि जोश हेजलवुड बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे लेकिन अब शुरुआती मैचों से उन्हें बाहर होना पड़ा है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 2, 2026 13:04
Josh Hazlewood Likely to Miss Starting Matches
शुरुआती मैचों से बाहर हुआ तेज गेंदबाज!

Josh Hazlewood to Miss Early T20 World Cup Matches: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. इस टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे अहम तेज गेंदबाज हैं और अब खबर आ रही है कि वो टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैच मिस करते हुए नजर आ सकते हैं. पहले ही एक तेज गेंदबाज चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे और अब हेजलवुड का भी शुरुआती मैच मिस करना ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ा रहा होगा.

जोश हेजलवुड हुए चोट के कारण बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मैच जोश हेजलवुड मिस करेंगे, क्योंकि उनके पैर की समस्या अभी दूर नहीं हुई है. उन्हें Achilles (टखने और काफ के बीच के हिस्से) में अभी भी दर्द है. उनका रिहैब अच्छा नहीं गया है और वो सिडनी में ही रहेंगे, जहां वो अपनी 100% मैच फिटनेस वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं. ESPNcricinfo ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में खुलासा किया है. बता दें कि हेजलवुड के शुरुआती मैचों से बाहर होने के बाद सीन एबॉट को ट्रेवलिंग रिजर्व में जोड़ दिया गया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मैच बायकॉट करने पर पूर्व क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान को लगाई लताड़, कहा- हार के डर से…

---विज्ञापन---

एशेज भी नहीं खेल पाए हेजलवुड

एशेज 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया को तब झटका लगा था, जब जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे. उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते एशेज में खेलने का मौका नहीं मिला. सीरीज के बीच उनकी वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन रिहैब के दौरान उन्हें Achilles में समस्या हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ ने साफ कर दिया है कि सिडनी में ही वो अपनी पूरी फिटनेस हासिल करने की कोशिश करेंगे.

ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनॉली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शियस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा, सीन एबॉट (रिजर्व खिलाड़ी).

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: पाकिस्तान ने किया बायकॉट, फिर भी टीम इंडिया मैच खेलने जाएगी कोलंबो, कारण कर देगा हैरान

First published on: Feb 02, 2026 12:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.