IND vs PAK मैच बायकॉट करने पर पूर्व क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान को लगाई लताड़, कहा- हार के डर से...

Cricketers Reaction Pakistan Boycott: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को ग्रुप स्टेज का मैच नहीं होगा. पाकिस्तान सरकार ने ऐलान कर दिया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी. इसी फैसले पर अब पूर्व क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान की जमकर बेइज्जती की और उनके फैसले की आलोचना की है.

Cricketers Reaction Pakistan Boycott

पूर्व क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान को लताड़ा

Cricketers Reaction Pakistan Boycott: पाकिस्तान सरकार ने ऐलान कर दिया है कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. हालांकि, उन्होंने अपनी टीम को भारत के खिलाफ होने वाले महामुकाबले को बायकॉट करने के लिए कहा है. इसी वजह से पूरी दुनिया में पाकिस्तान की जमकर बेइज्जती हो रही है. पूर्व क्रिकेटर्स भी अब पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगा रहे हैं और उनके फैसले पर सवाल उठा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि भारत के खिलाफ हार के डर से PCB ने ये फैसला किया है.

विज्ञापन

क्रिकेटर्स का पाकिस्तान के बायकॉट करने के फैसले पर रिएक्शन

पाकिस्तान के बायकॉट के फैसले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने कहा, ‘पाकिस्तान को ये बात पता है कि अगर उन्होंने भारत के खिलाफ मैच बायकॉट किया, तो उनके लिए गरीबी में आटा गीला जैसी बात हो जाएगी.’

विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने कहा, ‘एक ओर पाकिस्तान की U19 टीम भारत के खिलाफ खेल रही है, वहीं दूसरी तरफ हार के डर से पाकिस्तान टीम बायकॉट करने की बात कर रही है.’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने कहा, ‘मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है. वो क्या चाहते हैं? अगर पाकिस्तान ये मैच नहीं खेलेगी, तो फिर आप भारत के खिलाफ बाद में भी नहीं खेलेंगे? अगर आपने ये फैसला ले लिया है, तो ICC के पास कोई ऑप्शन नहीं है. वो वैसे भी हारते, तो अब कम बेइज्जती होगी.’

विज्ञापन

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा, ‘पाकिस्तान की ओर से ये काफी अजीब फैसला है. पाकिस्तान को इससे बहुत नुकसान होगा. मुझे लगता है कि PCB को फैसले के बारे में सोचना चाहिए. ये पाकिस्तान का नुकसान है.’

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श से भी पाकिस्तान के बायकॉट के फैसले पर सवाल किया गया. उन्होंने कहा, ‘मेरे पास इस समय बोलने के लिए कुछ नहीं है. हम वर्ल्ड कप में जा रहे हैं और हम क्या कर रहे हैं, हमारा फोकस सिर्फ उसपर है.’

विज्ञापन

‘फाइनल में मैच हुआ तो फिर क्या?’

पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर ने पोस्ट डालते हुए पूछा कि अगर फाइनल में भारत-पाकिस्तान मैच हुआ, तो भी इसे भी बायकॉट किया जाएगा, या नहीं. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि भारत, पाकिस्तान से इस वर्ल्ड कप फाइनल में ग्रुप स्टेज और प्लेऑफ के कारण मिल पाएगी, या नहीं. क्या वर्ल्ड कप फाइनल में भी पाकिस्तान खेलने से मना कर देगी.’

विज्ञापन

आर अश्विन ने कहा, ‘भारत-पाकिस्तान का नॉकआउट मैच भी कैंसिल होगा? क्या हम इसे टी20 वर्ल्ड कप छोड़ना बोलेंगे?’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ