IND vs SL Semi Final: एशियन गेम्स 2026 में भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच होने जा रहा है. दोनों ही टीमों ने अब तक इस प्रतियोगिता में एक भी गेंद नहीं खेली है. दरअसल, उनकी सीधे क्वार्टरफाइनल में एंट्री हुई थी. दोनों टीमों के क्वार्टरफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गए और बेहतर ICC रैंकिंग के कारण उन्हें सेमीफाइनल में जगह मिल गई. भारत और श्रीलंका के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है. अब दोनों ही टीमें सेमीफाइनल जीतकर गोल्ड मेडल मैच में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेंगी. आइए जानते हैं कि इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.
कहां खेला जा रहा है IND vs SL मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट इवेंट का सेमीफाइनल मैच निशिन में स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है इसी मैदान पर पहले इन दोनों टीमों के अपने-अपने मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे और अब फिर से उसी मैदान पर वह आमने-सामने होंगे.
कब शुरू होगा IND vs SL मैच?
एशियन गेम्स 2026 में भारत और श्रीलंका के बीच महामुकाबला सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा. पहले यह मैच 10:30 बजे शुरू होना था लेकिन बाद में समय में बड़ा बदलाव किया गया. बता दें कि भारत और श्रीलंका के कप्तान 9:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
कहां देख पाएंगे Asian Games का सेमीफाइनल?
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स का सेमीफाइनल मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर प्रसारित होगा. हिंदी और इंग्लिश भाषा में फैंस कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के जरिए इस मैच को ऑनलाइन देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 LIVE: तीरंदाजी में चिकिता की हार, वॉलीबॉल में आमने-सामने भारत और पाकिस्तान
फ्री में कैसे देखें IND vs SL मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच मैच फ्री में देखने का भी एक तरीका है. डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच को लाइव देखा जा सकता है. डीडी फ्री डिश पर कोई मासिक शुल्क नहीं लगता है. इसी वजह से अगर आपके पास फ्री डिश है, तो डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मैच देखने के लिए आपको एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं होगी.
IND vs SL: हेड टू हेड
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 33 T20I मैचों का आयोजन हुआ है. टीम इंडिया ने 23 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं 9 में श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है. 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. साफ तौर पर टीम इंडिया का T20I में दबदबा रहा है और वह एशियन गेम्स में भी इसे जारी रखना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: टीम इंडिया ने 406 रन चेज कर रचा इतिहास, रोहित-गिल के तूफान से टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines