Ishan Kishan: एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की. भारत के बल्लेबाज शुरुआत में लड़खड़ा गए थे. ऐसा लगा कि टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाएगी लेकिन ईशान किशन ने अपना पारी से बवाल मचा दिया. उन्होंने 80 रनों की नाबाद पारी खेली. उनकी इस इनिंग की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 170 रनों का लक्ष्य रखा. भारत ने मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. खैर किशन ने कुछ रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास भी रच दिया है.
ईशान किशन ने बनाया रिकॉर्ड
वैसे ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं लेकिन बैटिंग ऑर्डर में इस बार बदलाव देखने को मिला. श्रीलंका के खिलाफ वो 5वें नबंर पर बैटिंग करने मैदान पर उतरे. वैभव सूर्यवंशी को भी प्लेइंग-11 में जगह दी गई थी. इस वजह से बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया गया. किशन को नंबर-5 में बल्लेबाजी करने में कोई परेशानी नहीं हुई. उन्होंने जबरदस्त इनिंग खेलकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने 4 चौके और 5 सिक्स लगाए.
किशन अब नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में पहले सबसे ऊपर मनीष पांडे थे. उन्होंने 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 79 रनों की पारी खेली थी. वहीं 2013 में युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 77 रन बनाए थे. किशन दिग्गजों को पीछे कर अब नंबर-1 बन गए हैं. इसके अलावा भी किशन ने बड़ा कारनामा किया है. वो अब भारत के लिए टी20 नॉकआउट मैचों में दो बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. किशन ने रोहित शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा की बराबरी कर ली है.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
भारत की शानदार जीत
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सात-सात रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए. वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 38 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 13 रन बनाए. ईशान किशन ने पांचवें नंबर पर आकर नाबाद 80 रन जड़े. उनकी वजह से भारत 7 विकेट पर 169 रन बनाने में सफल रही. श्रीलंका की टीम भारत को बिल्कुल भी टक्कर नहीं दे पाई. पूरी टीम 45 रनो पर ढेर हो गई. भारत ने 124 रनों से मैच जीत लिया. भारत के लिए अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें: गुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
35 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
56 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines