Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

Asia Cup 2025: UAE के खिलाफ तबाही मचाने लिए बचपन के 2 जिगरी तैयार, टीम इंडिया तोड़ेगी 300 की ‘दीवार’?

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में 2 दोस्तों की जोड़ी तबाही मचाने के लिए तैयार है. दोनों की अपनी-अपनी खासियत है. दोनों ने एक ही दिग्गज से बैटिंग के गुर सीखे हैं. अब ये दोनों टीम इंडिया के लिए 300 रनों का आंकड़ा पार करा सकते हैं.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Sep 10, 2025 14:51
Abhishek Sharma And Shubman Gill
Abhishek Sharma And Shubman Gill

Asia Cup 2025: 9 सितंबर से यूएई में एशिया कप 2025 का रोमांच शुरू हो चुका है. टीम इंडिया पहली जीत का सपना लेकर आज मैदान पर कदम रखेगी. सामने मेजबानी यूएई की टीम होगी. इस मुकाबले में  बचपन के दो दोस्तों के पास नई कहानी लिखने का बढ़िया मौका है. दुबई के मैदान पर ये दो जिगरी आज बल्ले से तबाही मचाने के लिए यूएई के सामने दीवार बनकर खड़े होंगे. एक के पास जबरदस्त क्लास और टाइमिंग है तो दूसरा छक्कों से बातें करता है. उसकी अटैकिंग बैटिंग विपक्षी गेंदबाजों के होश उड़ा देती है.

मतलब ये कि आज क्रिकेट की पिच पर अगर इन दोनों का जलवा दिखा तो टीम इंडिया टी20 में 300 रनों का आंकड़ा भी पार सकती है. ये दो जिगरी कौन हैं और क्यों उनकी चर्चा हो रही है? यहां जिन 2 जिगरी यारों की बात हो रही और वो कोई और नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल हैं, जो एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की पारी का आगाज करते दिखेंगे.

---विज्ञापन---

शुभमन गिल और अभिषेक की दोस्ती सालों पुरानी है. दोनों ने कड़ी मेहनत के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई और पंजाब के अंडर-14 कैंप से शुरू होकर अब एशिया कप में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. दाएं हाथ के स्टार बैटर गिल पारी को थामते हैं, तो वहीं अभिषेक पहली गेंद से छक्के उड़ाते हैं. उनका स्ट्राइक रेट 200 पार रहता है. अगर यह जोड़ी चल गई तो इसमें कोई शक नहीं है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में 300 रनों का आंकड़ा पार कर लेगी. ऐसा इसलिए, क्योंकि टी20 में 300 रनों का आंकड़ा पहले भी पार हो चुका है.

---विज्ञापन---

2 टीमें बना चुकी हैं 300 प्लस रन

इतिहास उठाकर देखें तो अब तक 2 टीमें टी20 में 300 रन बना चुकी हैं. जिम्बाब्वे ने अक्टूबर 2024 में गाम्बिया के खिलाफ 344/4 बनाकर इतिहास रचा था. वहीं नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 20 ओवरों में 314/3 रन किए थे. भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 297/6 रन किए थे, वो 300 तक पहुंचने से सिर्फ 3 रन दूर रह गई थी, लेकिन फैंस ये मानकर चल रहे हैं एशिया कप 2025 में 300 रनों की जादुई दीवार भी ढह सकती है.

पंजाब से लेकर दुबई तक का सफर

अभिषेक शर्मा और गिल दोनों बढ़िया दोस्त हैं. दोनों पंजाब से ही आते हैं. पंजाब के लिए अंडर 14 एक साथ खेले. वहीं गहरी दोस्ती हुई. फिर जिगरी बन गए. इसके बाद दोनों का सफर आगे बढ़ा.   दोनों रूममेट भी रहे. अंडर-16, अंडर-19, राज्य टीम के बाद भारत की जूनियर टीम में भी साथ खेले और टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी बने. भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप (2018) विजेता खिलाड़ी शिवम मावी ने इन दोनों ही खिलाड़ियों की दोस्ती का किस्सा बताया. उन्होंने कहा ‘टीम आउटिंग हो या डिनर, गिल और अभिषेक हमेशा साथ रहते थे.’

युवराज सिंह से एक साथ ली ट्रेनिंग

अभिषेक और गिल का गुरू भी एक ही शख्स है. इन दोनों ही दोस्तों ने भारत को 2 विश्व कप जिताने वाले युवराज सिंह के अंडर ट्रेनिंग की है. कोरोना काल में जब  सब कुछ थम गया था, तब युवराज सिंह ने पंजाब के खिलाड़ियों को अपने घर बुलाया. वहां कड़ी ट्रेनिंग दी. उस दौरान कड़ी सख्सी बरती गई, जिसके बाद दोनों के खेल में सुधार भी हुआ. युवराज के साथ ट्रेनिंग करना दोनों के करियर का टर्निंग प्वाइंट रहा.

एशिया कप 2025 में नई कहानी लिखेंगे अभिषेक-गिल?

पंजाब के लिए अंडर 14 से शुरू हुआ दोनों का सफर एशिया कप तक आ पहुंचा है. गिल और अभिषेक दोनों ही आईपीएल में खुद को साबित कर चुके हैं, जहां गिल ने केकेआर से शुरुआत की और फिर गुजरात टाइटंस के कप्तान बने, वहीं अभिषेक शर्मा ने SRH के लिए खेलते हुए नाम कमाया.गिल के नाम आईपीएल में 118 मैचों में 3866 रन हैं तो वहीं अभिषेक ने 77 मैचों में 1815 रन किए हैं. अब एशिया कप 2025 में भारत की यह जोड़ी टी20 विश्व कप 2026 से नई पहचान बनने को तैयार है.

गिल और अभिषेक के टी20 आंकड़े बेहद शानदार हैं

इन दोनों खिलाड़ियों के टी20 आंकडे़ बेहद शानदार हैं. अभिषेक ने आईपीएल में कई तूफानी पारियां खेलने वाले इस स्टार ने भारत के लिए 17 टी20 खेले और 2 शतक-2 फिफ्टी के दम पर 535 रन किए. उनका स्ट्राइक रेट 193.85 का है. मतलब अभिषेक खुलकर बैटिंग करते हैं. वो पहली गेंद से चौके-छक्के के लिए जाते हैं. पहले 6 ओवरों में विरोधी टीम की हालत खराब करने का हुनर है. यही उन्हें दूसरों से खास बनाता है.

वहीं शुभमन गिल ने अब तक 21 मैच खेले, जिनमें 139.28 की औसत से 578 रन बनाए, उनके बल्ले से 1 शतक और 3 फिफ्टी निकली हैं. गिल पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाते हैं और पूरे 20 ओवर खेलने की क्षमता रखते हैं. आखिरी के ओवरों में वो लंबे-लंबे छक्के भी लगाते हैं. यही उनकी खासियत है. अब ये दोनों जब एशिया कप 2025 में एक साथ मैदान पर उतरेंगे नजारा देखने लायक होगी. 

ये भी पढ़ें: लड़की से छेड़छाड़ मामले में पृथ्वी शॉ पर लगाया कोर्ट ने जुर्माना, 2024 में एक क्लब में हुआ था शर्मनाक वाक्या!

‘टीम इंडिया से मैच कोई बड़ी बात नहीं’, UAE के कप्तान ने भरी हुंकार, बताया Asia Cup में सूर्या ब्रिगेड को कैसे देंगे मात

First published on: Sep 10, 2025 02:51 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.