---विज्ञापन---

खेल angle-right

लड़की से छेड़छाड़ मामले में पृथ्वी शॉ पर लगाया कोर्ट ने जुर्माना, 2023 में एक क्लब में हुआ था शर्मनाक वाक्या!

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ को कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने उनपर जुर्माना लगाया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

---विज्ञापन---

Prithvi Shaw: भारतीय टीम से दूर चल रहे पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पृथ्वी शॉ को कोर्ट से झटका लगा है। मुंबई की डिंडोशी सेशंस कोर्ट ने उन्हें जवाब ना दाखिल करने के मामले में 100 रुपए का जुर्माना लगाया है। फरवरी 2023 में शॉ का विवाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल के साथ हुआ था। अब इस मामले पर कोर्ट ने शॉ पर जुर्माना ठोका है।

अदालत ने ठोका जुर्माना

पृथ्वी शॉ कोर्ट को जवाब नहीं दे रहे थे। ऐसे में अब कोर्ट ने उनसे नाराजगी जताते हुए 100 रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत की ओर से शॉ को 13 जून 2025 को आखिरी जवाब देने का मौका दिया गया था। लेकिन स्टार खिलाड़ी की ओर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 9 सितंबर को 100 रुपये का जुर्माना लगाते हुए उन्हें जवाब दाखिल करने का आखिरी मौका दिया है।

---विज्ञापन---

क्या था विवाद?

फरवरी 2023 में मुंबई के एक होटल में पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच विवाद हुआ था, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शॉ और सपना के बीच सेल्फी को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना के बाद सपना गिल ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन उस वक्त केस दर्ज नहीं हुआ था। इसके बाद सपना गिल ने मजिस्ट्रेट कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

4 साल से भारतीय टीम से दूर

शॉ 4 साल से भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला साल 2021 में खेला था। इसके बाद वह लगातार भारतीय टीम से दूर हैं। शॉ को आईपीएल 2025 के लिए भी कोई खरीदार नहीं मिला था। वह मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। अब तक भारत के लिए शॉ ने 5 टेस्ट मैच में 339 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 6 वनडे मैच में 31.50 की औसत के साथ 189 रन बनाए हैं। वहीं 1 टी-20 में शॉ ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन बल्लेबाजी में उन्हें मौका नहीं मिला था।

---विज्ञापन---

आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक स्टार बल्लेबाज ने 79 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1892 रन बनाने के अलावा 14 अर्धशतक बनाए हैं।

First published on: Sep 10, 2025 02:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola