हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs PAK: इतिहास रचने के बाद अगले मुकाबले में बाहर हुए अर्शदीप सिंह, इस स्टार खिलाड़ी ने किया रिप्लेस 

Asia Cup 2025: टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं. जिसके बाद भी वो फिलहाल टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं है. ओमान के खिलाफ उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिला था. जहां पर उन्होंने 1 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. जिसके बाद भी अब उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

विज्ञापन
Arshdeep Singh

Asia Cup 2025, IND vs PAK: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के मुकाबले में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 चुनी. जिसमें उन्होंने बाएं हाथ के सुपरस्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका नहीं दिया है. पिछले मैच में ओमान के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था. जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मैच की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली. अर्शदीप को इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने रिप्लेस किया है. अर्शदीप को एक बार फिर से बेंच गर्म करने पर मजबूर कर दिया गया है. 

अर्शदीप सिंह फिर हुए प्लेइंग 11 से बाहर 

एसीसी एशिया कप 2025 की जब शुरुआत होने वाली थी. उस समय अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नजर आ रहे थे, लेकिन उसके बाद भी उन्हें पहली प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली. यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ बाहर बैठने के बाद अर्शदीप सिंह को ओमान के खिलाफ मौका मिला. जहां पर टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने 1 विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण ही अर्शदीप टी20आई में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए. इस रिकॉर्ड के साथ ही अर्शदीप ने इतिहास रच दिया. जिसके बाद भी अब पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इस मुकाबले में उनकी जगह दोबारा दिग्गज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की एक और गिरी हरकत, प्रैक्टिस के दौरान सभी हदें की पार! 

विज्ञापन

पिछले कुछ महीने से बाहर ही बैठ रहे हैं अर्शदीप 

बांए हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आईपीएल 2025 के बाद से ही लगातार टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी उन्हें सिर्फ 1 ही मैच खेलने का मौका मिला है. अर्शदीप इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के सभी 5 टेस्ट मैचों में भी बेंच पर ही बैठे नजर आ रहे थे. अब कुछ ऐसा ही एसीसी एशिया कप 2025 में भी देखने को मिल रहा है. हालांकि अर्शदीप उम्मीद करेंगे कि वो जल्द ही दोबारा टीम इंडिया की मुख्य प्लेइंग 11 में शामिल हो जाए. फिलहाल भारत की नजर एशियाई चैंपियन बनने पर है.

ये भी पढ़ें: Zubeen Garg को खास अंदाज में ट्रिब्यूट देगी BCCI, विश्व कप के ओपनिंग सेरेमनी में फैंस नहीं रोक सकेंगे अपने आंसू 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola