Zubeen Garg को खास अंदाज में ट्रिब्यूट देगी BCCI, विश्व कप के ओपनिंग सेरेमनी में फैंस नहीं रोक सकेंगे अपने आंसू  

Zubeen Garg Tribute: भारतीय सिंगर जुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुए निधन हो गया था. जिसके बाद से ही पूरे देश में एक शोक का माहौल है. असम से आने वाले जुबीन को अब बीसीसीआई भी अपने खास अंदाज में ट्रिब्यूट देने का फैसला किया है. महिला वनडे विश्व कप 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में बीसीसीआई फैंस को इमोशनल करने वाली है.

BCCI and Zubeen Garg

BCCI and Zubeen Garg

Zubeen Garg Tribute: मशहूर भारतीय सिंगर जुबीन गर्ग की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुए एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. जिसके बाद से ही पूरे देश में ही गम का माहौल है. असम से आने वाले जुबीन को अब बीसीसीआई 30 सितंबर को बड़ा ट्रिब्यूट देने वाली है. महिला वनडे विश्व कप 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में बोर्ड ने गर्ग के फैंस के लिए बड़ी योजना बनाई है. जिसके बारे में खुद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया है. इसके अलावा उन्होंने भारतीय महिला टीम पर भी बड़ा बयान दिया है. 

विज्ञापन

जुबीन गर्ग को ट्रिब्यूट देगी बीसीसीआई 

महिला वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर को होगी. जहां पर टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल परफॉर्म करने वाली हैं. जहां पर बोर्ड जुबीन गर्ग को भी ट्रिब्यूट देगी. जिसके बारे में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘जुबीन की मौत के बाद असम में गहरा शोक और दुखद स्थिति है. इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए और एक सम्मान के हकदार व्यक्ति के रूप में, असम क्रिकेट संघ और बीसीसीआई उद्घाटन समारोह के दौरान एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करेंगे. यह ज़ुबीन के प्रति हमारी श्रद्धांजलि होगी. यह जुबीन की याद में 40 मिनट का कार्यक्रम होगा और संभवतः क्रिकेट जगत की ओर से उन्हें दी जाने वाली सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी.’  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI: हो गया कन्फर्म! वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान 

भारतीय महिला टीम पर भी बोले बीसीसीआई सचिव 

टीम इंडिया की महिला टीम अब विश्व कप 2025 को जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. जिसके बारे में मीडिया से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव ने कहा, ‘अतीत में आईसीसी (पुरुष) विश्व कप के लिए अभ्यास मैच आयोजित किए जाते थे और पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप गुवाहाटी से शुरू होगा. उद्घाटन मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. चूंकि मैच भारत के साथ-साथ श्रीलंका में भी हो रहे हैं, इसलिए हर कोई हमारी भारतीय टीम का समर्थन कर रहा है. हाल ही में, उन्होंने इंग्लैंड में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, जो भारतीय टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. भारतीय महिला क्रिकेट परिपक्व हो चुकी है और मुझे यकीन है कि वे आगामी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करेंगी. मुझे उम्मीद है कि इस बार यह दुर्भाग्य टूट जाएगा.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ