खतरे में पड़े सचिन तेंदुलकर के ये 3 रिकॉर्ड! जो रूट टेस्ट क्रिकेट में रच सकते हैं इतिहास

मौजूदा समय में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच चल रहा है. वहां पर जो रूट ने अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर प्रभावित किया है. टेस्ट क्रिकेट में वो लगातार नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं. अब वो सचिन तेंदुलकर के इन बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं.

Sachin Tendulkar
1 / 6
Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar And Joe Root: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का टेस्ट करियर अभी तक शानदार रहा है. मौजूदा समय में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच चल रहा है. रूट वहां पर भी अपने बल्ले से कोहराम मचा रहे हैं. लगातार वो नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का टेस्ट करियर भी जबरदस्त रहा है. उन्होंने बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. रूट की नजरें अब सचिन के टेस्ट रिकॉर्ड पर हैं. यहां हम आपको सचिन के तीन बड़े रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे जिन्हें भविष्य में रूट आसानी से तोड़ सकते हैं. (Photo: AI)

विज्ञापन

सबसे ज्यादा रन

सबसे ज्यादा रन2 / 6

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं. उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन ठोके हैं. रूट अब धीरे-धीरे उनके करीब पहुंच रहे हैं. 167 मैचों की 305 पारियों में 14180 रन जड़ दिए हैं. दोनों के बीच रनों का अंतर काफी कम हो गया है. रूट का करियर अभी लंबा चलने वाला है. ऐसे में वो सचिन से आगे निकल सकते हैं. (Photo: AI)

विज्ञापन

सबसे ज्यादा शतक

सबसे ज्यादा शतक3 / 6

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाए हैं. उनके नाम 51 शतक हैं. उनसे आगे कोई भी नहीं है. रूट की नजरें अब सचिन के इस रिकॉर्ड पर भी हैं. रूट 41 टेस्ट शतक लगा चुके हैं. पिछले कुछ सालों से रूट जिस अंदाज में रन बना रहे हैं उसे देखकर लगता है कि वो सचिन के इस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर देंगे. (Photo: ANI)

सबसे ज्यादा अर्धशतक

सबसे ज्यादा अर्धशतक4 / 6

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में जो रूट ने पहली पारी में 66 रन बनाए. अब वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर (68) की बराबरी पर पहुंच गए हैं. सचिन के इस रिकॉर्ड को तो आने वाले कुछ दिनों में आसानी से तोड़ देंगे. (Photo: ANI)

विज्ञापन

जो रूट ने बनाए तीन हजार रन

जो रूट ने बनाए तीन हजार रन5 / 6

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. वो बतौर कप्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में तीन हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में ये कारनामा किया है. (Photo: AI)

रूट के नाम 6 दोहरे शतक

रूट के नाम 6 दोहरे शतक 6 / 6

जो रूट अपने टेस्ट करियर में अभी तक 6 दोहरे शतक भी लगा चुके हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 262 रन है. इसके अलावा उन्होंने 46 सिक्स भी जड़े हैं. रूट आने वाले महीनों में टेस्ट क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. मौजूदा समय में वो 50.64 की औसत से रन बना रहे हैं. (Photo: AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन