Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

क्या IPL 2026 बनेगा मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी का रास्ता? हो गई बड़ी भविष्यवाणी

Mohammad Shami: आईपीएल के 19वें सीजन में मोहम्मद शमी लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं. फ्रेंचाइजी को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें होंगी. इसके अलावा इंडियन क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि वो इस मौके का भरपूर फायदा उठाएं और टीम इंडिया में अपनी वापसी का रास्ता साफ कर सकें.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Mar 16, 2026 13:28
Mohammad Shami

Mohammad Shami Possible Comeback Through IPL 2026: भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के उन खिलाड़ियों में मोहम्मद शमी को चुना है जिनके पास बेहतरीन मौके हैं. उन्होंने कहा कि अगर ये सीनियर पेस इस कैश रिच लीग के आने वाले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करता है, तो वो भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं.

आखिरी इंटरनशनल मैच कप खेला?

मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है. आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स ने बंगाल के इस तेज गेंदबाज को सनराइजर्स हैदराबाद से 10 करोड़ रुपये में ट्रेड किया था. अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में, क्रिकेटर से कमेंटेटर बने चोपड़ा ने बताया कि आईपीएल 2026 शमी के लिए भारतीय टीम में वापसी करने का एक शानदार मौका है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- बाप-बेटे की जोड़ी ने क्रिकेट के मैदान पर मचाया तहलका, 40 ओवर में मिलकर ठोक दिए 590 रन

IPL 2026 पर शमी की नजर

आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘मोहम्मद शमी के बारे में क्या कहेंगे? इस बात पर बहुत चर्चा हुई है कि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. उन्होंने सब कुछ खेला है, और बंगाल के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया है. अगर आप इस बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कोई भी ये सवाल नहीं उठाएगा कि सिलेक्टर्स को क्या लगता है. अभी की बात करें तो चयनकर्ता जाकर मैच देखते हैं और उन्हें क्या लगता है ये एक काल्पनिक स्थिति है.’

---विज्ञापन---

‘शमी के लिए बेहतरीन मौका’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम सभी सोच रहे हैं कि वे क्या सोच रहे होंगे. लेकिन अगर आप आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो बिल्कुल भी फिक्र न करें. पूरी दुनिया आपको देखती है. ये एक बड़े अखाड़े के बीच होने वाली जबरदस्त लड़ाई है, और अगर आप यहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आप भारतीय टीम के दरवाजे तोड़कर अंदर आ सकते हैं. मुझे लगता है कि मोहम्मद शमी के लिए यह एक बहुत ही शानदार मौका है.’

First published on: Mar 16, 2026 01:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.