---विज्ञापन---

CM Punk ने फ्रिज के अंदर रखी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप, तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

WWE Raw में इस हफ्ते सीएम पंक ने सैमी ज़ेन को हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप जीती. पंक ने धमाकेदार वापसी की. खैर अब उन्होंने कुछ अलग तरह का जश्न टाइटल के साथ मनाया है. आइए आपको बताते हैं.

---विज्ञापन---

CM Punk: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड शिकागो में हुआ था. फैंस को वहां पर बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. सबसे बड़ी बात है कि सीएम पंक ने अपने होमटाउन में धमाकेदार वापसी कर दर्शकों का दिल जीता. उन्हें देखकर सभी खुश हो गए. पंक ने सैमी ज़ेन को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. आप सभी जानते हैं कि पंक हमेशा अलग तरह से टाइटल जीत का जश्न मनाते हैं. इस बार भी उन्होंने एक मनोरंजक चीज की है.

WWE दिग्गज सीएम पंक का अलग अंदाज

इस साल अप्रैल में हुए रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रोमन रेंस के खिलाफ हार गए थे. पंक इसके बाद Raw के एपिसोड में आए. कोडी रोड्स के साथ उनका सैगमेंट हुआ. तब से पंक टीवी पर नहीं दिखे थे. इस बार उन्होंने फैंस को सरप्राइज दिया. खैर पंक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो अपलोड की है, जिसमें उन्होंने अपने टाइटल को फ्रिज में रखा है. पंक हमेशा अलग-अलग फैशन अपनाते हैं. इस बार फ्रिज में टाइटल रखकर इंटरनेट को हिला दिया है. पंक ने कुछ ऐसा ही काम 2011 में भी किया था, जब उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. पंक ने कुछ महीने पहले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के साथ भी ऐसा किया था. उन्होंने अपनी एक न्यूड फोटो पोस्ट की, जिसमें कमर पर उन्हें टाइटल बांधा था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WWE Raw में इन 5 गलतियों से Triple H ने तोड़ा फैंस का दिल, एक रेसलर ने 9 दिन में गंवाया टाइटल

सीएम पंक को कैसे मिला मौका?

दरअसल Raw में सैमी ज़ेन अपनी चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करने वाले थे. शो की शुरुआत में बैकस्टेज गुंथर ने कोडी के ऊपर हमला कर दिया था. रोड्स इसके बाद अनफिट हो गए. एडम पीयर्स ने कहा कि उन्होंने शिकागो के फैंस को टाइटल मैच का वादा किया है. सैमी के मिस्ट्री विरोधी के रूप में सीएम पंक ने वापसी की. खैर अब देखना होगा कि पंक का टाइटल रन कैसा रहता है. समरस्लैम 2026 में उनका मैच कोडी रोड्स के साथ हो सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WWE दिग्गज Roman Reigns के भाई की जिंदगी में आया भूचाल, पत्नी ने तलाक फाइल कर तोड़ा 12 साल का रिश्ता

First published on: Jul 07, 2026 02:30 PM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola