WWE Raw में इन 5 गलतियों से Triple H ने तोड़ा फैंस का दिल, एक रेसलर ने 9 दिन में गंवाया टाइटल

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का आयोजन शिकागो में हुआ. शो के लिए कुछ बडे़ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया गया था. तीन चैंपियनशिप मुकाबले भी हुए. इसके बावजूद कुछ बड़ी गलतियां देखने को मिलीं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Raw Big Mistakes: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड कई मायनों में अच्छा रहा. सीएम पंक ने अपने होमटाउन शिकागो में वापसी की. कंपनी के टॉप स्टार्स ने अपना जलवा दिखाया. वुमेंस डिवीजन ने भी अपना दम दिखाया. समररस्लैम को लेकर कहानियां आगे बढ़ाई गईं. अगले हफ्ते के लिए भी कुछ ऐलान किए गए. इसके बावजूद इवेंट में कुछ चीजें गलत हुईं. इस आर्टिकल में हम उन पांच गलतियों के बारे में बात करेंगे जो ट्रिपल एच ने रेड ब्रांड में कीं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एलए नाइट को मजबूत स्टोरी ना देना

एलए नाइट को मजबूत स्टोरी ना देना2 / 6

WWE द्वारा कहीं ना कहीं एलए नाइट के टैलेंट को बर्बाद किया जा रहा है. ब्लडलाइन से ही वो जूझने में लगे हुए हैं. इस हफ्ते वो सैथ रॉलिंस के सैगमेंट आ गए. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. बाद में नाइट के ऊपर जिजी उसो ने हमला किया. नाइट की बुकिंग बहुत ही कमजोर तरह से की जा रही है. ये बहुत बड़ी गलती ट्रिपल एच कर रहे हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

स्ट्रीट प्राफिट्स की हार

स्ट्रीट प्राफिट्स की हार3 / 6

स्ट्रीट प्राफिट्स को इस हफ्ते ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा. स्ट्रीट प्राफिट्स के टाइटल रन का अंत हो गया. डॉकिंस और फोर्ड ने कुछ हफ्ते ही टाइटल जीता था. इतनी जल्दी इन्हें नहीं हराना चाहिए था. कहीं ना कहीं ये ट्रिपल एच की बड़ी गलती देखने को मिली. (Photo: WWE.com)

चैड गेबल को कमजोर दिखाना

चैड गेबल को कमजोर दिखाना4 / 6

चैड गेबल और ड्रेगन ली का मुकाबला रुसेव और ईथन पेज के साथ हुआ. मुकाबले में पेज और रुसेव ने जीत हासिल की. गेबल को काफी कमजोर इस बार दिखाया गया. गेबल ने लगातार अच्छे काम से सभी का दिल जीता है. कहीं ना कहीं उनकी बुकिंग मौजूदा समय में तगड़े अंदाज में करनी चाहिए थी. ये बहुत बड़ी गलती ट्रिपल एच की देखने को मिली. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस-ब्रॉक लैसनर का ना आना

रोमन रेंस-ब्रॉक लैसनर का ना आना5 / 6

इस हफ्ते Raw में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर में से कोई नहीं आया. समरस्लैम 2026 अब काफी नजदीक है. ऐसे में दोनों में से किसी एक की बुकिंग हर शो में जरूर करनी चाहिए. शिकागो में रोमन आते तो और ज्यादा मजा आता. कहीं ना कहीं ये भी बड़ी गलती ट्रिपल एच ने की. (Photo: WWE.com)

सैमी ज़ेन की हार

सैमी ज़ेन की हार6 / 6

सैमी ज़ेन को इस हफ्ते अनडिस्प्यूटेड WWE  चैंपियनशिप 9 दिन में ही सीएम पंक के खिलाफ गंवानी पड़ी. कंपनी ने उनका टाइटल रन इतनाछोटा ही रखना था तो चैंपियन बनाना ही नहीं चाहिए. सैमी की बहुत ही खराब बुकिंग की गई. ट्रिपल एच को इसके लिए फैंस जरूर खरीखोटी सुना रहे होंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन