WWE दिग्गज Roman Reigns के भाई की जिंदगी में आया भूचाल, पत्नी ने तलाक फाइल कर तोड़ा 12 साल का रिश्ता

WWE स्टार को पिछले कुछ हफ्तों में करारी हार का सामना करना पड़ा है. अब उन्हें लेकर एक और बुरी खबर सामने आ रही है. उनकी पत्नी ने तलाक की अर्जी दी है. आइए आपको पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हैं.

WWE

WWE स्टार को लेकर बुरी खबर (Photo: WWE.com)

Jey Uso: WWE में पिछले कुछ सालों में रोमन रेंस के भाई जे उसो अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. अब वो लाइमलाइट में ही रहते हैं. पिछले साल उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती थी. खैर अब एक बुरी खबर उन्हें लेकर सामने आई है. उनकी पत्नी टकेशिया फाटू ने तलाक की अर्जी दी है. वो जे के साथ अपने 12 साल के रिश्ते को खत्म करना चाहती हैं. पिछले कुछ समय से दोनों के रिलेशन में कुछ दिक्कतें चल रही थीं. अब इन्होंने अलग होने का फैसला लिया है.

विज्ञापन

WWE स्टार जे उसो को लगा झटका

जे उसो और टकेशिया फाटू की शादी 13 फरवरी 2014 को हुई थी. टकेशिया ने तलाक की वजह शादी का पूर तरह से टूट जाना बताया है. उन्होंने खुलासा किया कि जे के साथ उनके दो बेटे हैं. फाटू ने कोर्ट से अपने बच्चों की प्राइमरी कस्टडी की मांग की है. उन्होंने आर्थिक मदद की मांग भी की है. जे उसो को पिछले कुछ महीनों में जेडा पार्कर के साथ भी देखा गया था. जे ने संकेत दिए थे कि वो जेडा को डेट कर रहे हैं. इसके बाद जे और फाटू की शादी को लेकर भी सवाल उठने लग गए थे. अब ये क्लियर हो गया है कि दोनों का तलाक हो रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE में शुरू हुई नई लव स्टोरी! इस वुमेंस रेसलर ने पहले दिलाया टाइटल, फिर सरेआम ‘KISS’ कर फैंस के उड़ाए होश

जे उसो की आई प्रतिक्रिया

जे उसो के लिए WWE में भी पिछले कुछ हफ्ते अच्छे नहीं रहे हैं. उन्हें किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा पिछले हफ्ते SmackDown में कोडी रोड्स ने उन्हें हराया. खैर तलाक के बाद उसो की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है. जे ने कहा कि उन्हें इसमें शामिल नहीं किया जाए. कहा जा रहा है कि उनका इशारा जेडा पार्कर की तरफ था. जे ने फैंस से अपील की है कि इस मामले में पार्कर को नहीं लाया जाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘Brock Lesnar को उनकी पत्नी और बच्चों के सामने मात दूंगा’, 28 साल के WWE रेसलर ने खाई कसम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ