AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया में क्यों 'छुप' रही टीम इंडिया? काले कपड़े की आड़ में हो रही प्रैक्टिस

Australia vs India: टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। जहां भारतीय टीम ने प्रैक्टिस करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि टीम इंडिया यहां ‘छुप’ कर प्रैक्टिस कर रही है, जिसकी बड़ी वजह अब सामने निकलकर आ रही है।

AUS vs IND

AUS vs IND

विज्ञापन

Australia vs India: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। 22 नवंबर से पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाएगा। जिसको लेकर टीम इंडिया पर्थ में जमकर प्रैक्टिस कर रही है। पर्थ के जिस मैदान पर टीम इंडिया प्रैक्टिस कर रही है, उसको चारों तरफ ग्रिल पर काला कपड़ा लगाया गया है। यानी टीम इंडिया छुप कर प्रैक्टिस कर रही है, जो फैंस को काफी हैरान कर रहा है। हालांकि अब इसकी बड़ी वजह भी सामने निकलकर आ रही है कि आखिर क्यों टीम छुप कर प्रैक्टिस कर रही है?

क्यों टीम इंडिया छुप कर रही प्रैक्टिस?

दरअसल जिस मैदान पर टीम इंडिया प्रैक्टिस कर रही है उसके पास में ही एक सड़क है। जहां से सबकुछ दिखाई देता है। टीम को प्रैक्टिस करते हुए कोई बाहर से न देखें, इसको लेकर बाउंड्री का चारो तरफ काला कपड़ा लगा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बचने के लिए ऐसा किया है। चूंकि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की मीडिया टीम इंडिया के हर खिलाड़ी की ताकत और कमजोरी पर स्टोरी कर रही है ऐसे में इन सब से बचने के लिए टीम इंडिया की तरफ से ये बड़ा फैसला लिया गया है।

Advertisment

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब टीम इंडिया छुप कर प्रैक्टिस कर रही हो। इससे पहले साल 2022, टी20 विश्व कप के दौरान भी भारतीय टीम ने ऐसा ही किया था। वहीं अब प्रैक्टिस करते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल!

टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। वहीं पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच को कप्तान रोहित शर्मा मिस कर सकते हैं। रोहित के पहले टेस्ट से बाहर रहने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। चूंकि बुमराह को इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है तो कप्तान की गैरमौजूदगी में बुमराह ही ये बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ