17 साल बाद RR खेमे में लौटे रवींद्र जडेजा, वैभव सूर्यवंशी से क्या हुई बातचीत? वीडियो वायरल

Ravindra Jadeja RR Return: आईपीएल 2026 में कई खिलाड़ी नई टीमों की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इनमें रवींद्र जडेजा का भी नाम शामिल है, जो 17 साल बाद अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स में लौटे हैं. इसी बीच उनकी मुलाकात वैभव सूर्यवंशी से हुई.

Cricket News - 2026-03-11T093003.246

Ravindra Jadeja RR Return: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब सभी खिलाड़ी आईपीएल 2026 की तैयारियों में लग गए हैं. साल 2008 का आईपीएल खिताब अपने नाम करने वाली राजस्थान रॉयल्स भी तैयारियों में जुट गई है. टीम में 17 साल बाद रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है. राजस्थान के खेमे में उनकी मुलाकात वैभव सूर्यवंशी से हुई. दोनों की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा और सूर्यवंशी की बातचीत वायरल

37 साल के रवींद्र जडेजा ट्रेड डील के जरिए सीएसके से राजस्थान में लौटे हैं. राजस्थान रॉयल्स इन दिनों प्री सीजन कैंप में बीजी है. इसी बीच जडेजा की मुलाकात वैभव सूर्यवंशी से हुई. 14 साल के वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन ही खरीदा था. जडेजा ने सूर्यवंशी से मुलाकात के दौरान पूछा कि वेल प्लेड कैसा है तू, क्या चल रहा है. इसके बाद रवींद्र जडेजा पूछते हैं अभी तू डीवाई पाटिल टूर्नामेंट खेल रहा था ना? इस सवाल का जवाब देते हुए वैभव कहते हैं कि हमलोग सेमीफाइनल हार गए. फिर जडेजा पूछते हैं कि तू किस टीम से डीवाई पाटिल टूर्नामेंट खेल रहा था. तब सूर्यवंशी कहते हैं डीवाई पाटिल ब्लू से. इसके बाद दोनों हाथ मिलाकर अपने काम पर लग जाते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

17 साल बाद वापसी

रवींद्र जडेजा की वापसी 17 साल बाद राजस्थान रॉयल्स में हुई है. जडेजा साल 2008 और 2009 में राजस्थान का हिस्सा रह चुके हैं. जडेजा अब तक चार आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स, कोच्चि टस्कर्स केरल, सीएसके और गुजरात लायंस के लिए खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 254 आईपीएल मैच उन्होंने कुल 3260 रन बनाए हैं और 170 विकेट लिए हैं. जडेजा से इस बार राजस्थान रॉयल्स को खासा उम्मीदें रहने वाली हैं. उन्हें, संजू सैमसन की जगह पर फ्रेंचाइजी ने ट्रेड डील की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ