India vs Pakistan T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ने वाले थे. तय शेड्यूल के मुताबिक तैयारियां भी पूरी हो गई थीं. लेकिन 1 फरवरी को पाकिस्तानी सरकार ने भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था. हालांकि अब नए अपडेट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने की संभावनाएं हैं. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.
भारत पाकिस्तान मैच पर आया बड़ा अपडेट
रविवार 8 फरवरी को आईसीसी, पीसीबी और बीसीबी की बैठक लाहौर में शुरू हो गई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को हरी झंडी मिलने की संभवना है. बता दें कि आईसीसी के दो प्रतिनिधि इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी रविवार की सुबह लाहौर पहुंचे थे.
इससे पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश का हिमायती बनने के लिए भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया. बांग्लादेश ने सुरक्षा कराणों का हवाला देते हुए विश्व कप के मैचों के लिए भारत जाने से इनकार कर दिया था और अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने के लिए आईसीसी से कहा था. लेकिन आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग को ठुकरा दिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया.
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव बने T20I के असली किंग! कोहली के ‘विराट’ रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रच डाला इतिहास
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी लिखा पत्र
इस मामले के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पत्र लिखा और कहा कि भारत और पाकिस्तान मैच न होने पर एसएलसी को भारी वित्तीय नुकसान होगा और इससे आयोजन और टूर्नामेंट की छवि दोनों को नुकसान पहुंचेगा. बता दें कि श्रीलंका भारत के साथ मिलकर ही टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी कर रहा है. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को कर चुके हैं. भारत ने यूएसए को हराया, वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को हराकर शुरुआत की.
ये भी पढ़ें: ‘मियां तैयार हो जाओ’, सूर्या के इस मास्टरस्ट्रोक ने जिताया मैच! सिराज ने बताया अचानक कैसे हुई टीम में एंट्री
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
39 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
59 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, ईशान किशन भी मचा रहे धमाल
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
2 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines