---विज्ञापन---

IND vs NZ: रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से नाराज हैं सुनील गावस्कर, फाइनल से पहले चैंपियन बनने का दिया गुरुमंत्र

Champions Trophy 2025: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को खास सलाह दी है।

---विज्ञापन---

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 मार्च को खेला जाना है। दोनों टीमों ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाया और यही वजह है कि भारत और न्यूजीलैंजड खिताबी मैच में आमने सामने हैं। हालांकि पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने फाइनल मैच से पहले रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रोहित को खास सलाह भी दी है।

सुनील गावस्कर की खास सलाह

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर सुनील गावस्कर का मानना है कि रोहित को अपनी बल्लेबाजी अप्रोच बदलने की जरूरत है। वह जिस तरह से टीम के लिए शुरुआत से आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं इसमें वह बदलाव कर टीम को और भी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। इंडिया टुडे से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि अगर वह (रोहित शर्मा) 25 ओवर भी बल्लेबाजी करते हैं, तो भारत 180-200 के आसपास होगा। कल्पना करें कि अगर वे तब तक केवल कुछ विकेट खो देते हैं, तो वे क्या कर सकते हैं। वे 350 या उससे अधिक तक पहुंच सकते हैं। उसे भी इस पर कुछ विचार करने की जरूरत है। आक्रामक तरीके से खेलना एक बात है, लेकिन 25-30 ओवर तक बल्लेबाजी करने के लिए कहीं न कहीं थोड़ा विवेक होना चाहिए। अगर रोहित ऐसा करता है, तो वह खेल को विपक्ष से दूर ले जाता है। इस तरह का प्रभाव मैच जीतने वाला होता है।

---विज्ञापन---

गावस्कर का मानना है कि अगर रोहित भारत के लिए 25-30 ओवर तक बल्लेबाजी करते हैं तो टीम इंडिया मैच में मजबूत स्तिथि में आ जाएगी। पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि रोहित शुरुआत से ही आक्रामक अप्रोच के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह लंबा खेलने की बजाय टीम के लिए तेजी के साथ रन बनाने पर विश्वास कर रहे हैं।

बड़ी पारी खेलने में विफल भारतीय कप्तान

रोहित शर्मा के बल्ले से अब तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक भी बड़ी पारी निकली है। हिटमैन ने अब तक खेले गए 4 मैच में 41,20,15 और 28 रन बनाए हैं। हालांकि फाइनल में रोहित शर्मा से भारतीय टीम को बड़ी उम्मीदें हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 07, 2025 04:10 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola