World Cup 2027 की राह रोहित शर्मा-विराट कोहली के लिए हुई मुश्किल! BCCI का ये 'फैसला' दोनों पर पड़ सकता है भारी

Virat Kohli-Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा का लक्ष्य अभी 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है. हालांकि, अब BCCI की सिलेक्शन कमेटी के एक फैसले से उनकी राह थोड़ी मुश्किल हो सकती है.

Virat Kohli-Rohit Sharma

विराट-रोहित की बढ़ेंगी मुश्किलें!

विज्ञापन

Virat Kohli-Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा अब अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के आखिरी कुछ सालों में हैं. दोनों ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय और टेस्ट से संन्यास ले लिया है. अब वो सिर्फ वनडे खेलते हुए नजर आ रहे हैं. रोहित और विराट का लक्ष्य अब 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है. हालांकि, BCCI के एक फैसले से दोनों की इस बड़े टूर्नामेंट के लिए राह मुश्किल हो सकती है. बताया जा रहा है कि BCCI ने अजीत अगरकर को 2027 का चीफ सिलेक्टर बनाए रखने का प्लान तैयार किया है.

BCCI ने बनाया खास प्लान

अजीत अगरकर का टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर के रूप में कार्यकाल जून 2026 तक था. हालांकि, एक्सप्रेस स्पोर्ट्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि BCCI अजीत अगरकर के अब तक के चयनकर्ता के रूप में काम से प्रभावित हैं और इसी वजह से उनका कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ा दिया जाएगा. इसका अर्थ है कि वो जून 2027 तक टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर रहेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: RR की हार के बाद फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी? वायरल VIDEO ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

रोहित शर्मा और विराट कोहली की बढ़ेगी मुश्किल!

अजीत अगरकर के कार्यकाल में विराट कोहली और रोहित शर्मा को काफी मुश्किलें आई हैं. अगरकर का इससे सीधा लेना-देना नहीं है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज में हार के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ने लगा. दोनों ने सभी को चौंकाते हुए संन्यास का ऐलान किया. अजीत अगरकर की लीडरशिप में ही टेस्ट टीम में बड़े बदलाव हो रहे हैं. टी20 में अगरकर के नेतृत्व में भारतीय टीम को ट्रांजिशन करने में कोई समस्या नहीं हुई.

अब वनडे में भी टीम इंडिया इसी दौर से गुजर रही है. रोहित शर्मा और विराट कोहली भले ही एकदिवसीय क्रिकेट के दिग्गज हैं लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदर्शन के आधार पर ही वो वनडे टीम में रहेंगे. अजीत अगरकर और प्रबंधन ने यह भी फैसला लिया है कि मैच फिट रहने के लिए सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना ही होगा. विराट-रोहित ने अभी तक चुनौती पार की है लेकिन अजीत अगरकर के कार्यकाल में उन्हें टीम में बने रहने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ