IPL 2026: RR की हार के बाद फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी? वायरल VIDEO ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स को अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा. KKR ने उन्हें चारों खाने चित कर दिया. एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026

रोने लगे सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बाद वैभव ने जोरदार कमबैक किया. राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी ने KKR के खिलाफ फिर चौके-छक्कों की बारिश की. हालांकि, उनकी 46 रन की पारी टीम के काम नहीं आई और राजस्थान रॉयल्स को करारी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

हार के बाद रोने लगे वैभव सूर्यवंशी?

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स में मैच हुआ था. इस मैच में RR ने पहले बल्लेबाजी की और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 28 गेंदों में 46 रन की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 164.29 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 2 छक्के जड़े. इस शानदार पारी के बावजूद RR की टीम 155 रन ही बना पाई.

विज्ञापन

जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट रहते हुए लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. राजस्थान रॉयल्स की दूसरी हार के बाद एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी रोते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनका चेहरा पूरा लाल है. इसके बाद KKR टीम के एक सदस्य ने आकर उन्हें गले लगाया और चुप कराया. वीडियो पीछे से लिया गया है, इसी वजह से वैभव का चेहरा अच्छी तरह से नजर नहीं आ रहा है. हालांकि, ये पता चलता है कि सूर्यवंशी भले ही बड़े-बड़े गेंदबाजों की धुनाई करते हैं लेकिन वो असल में तो सिर्फ 15 साल के बच्चे ही हैं और उन्हें हार से बुरा लगता है.

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में काफी शानदार प्रदर्शन किया था और 2026 में भी उन्होंने इसे जारी रखा है. सूर्यवंशी अब तक 6 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 243 रन बनाए हैं. उनका औसत इसी बीच 41 रहा है और उन्होंने 236.53 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में अब तक 2 अर्धशतक जड़े हैं और 20 छक्के लगाए हैं. RR को आगे भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ