IPL 2026: CSK फैंस के लिए आई खुशखबरी, एमएस धोनी इस दिन मैदान पर करेंगे जोरदार कमबैक!

MS Dhoni Return Update: एमएस धोनी ने अब तक IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेला है. धोनी फिट हो गए हैं और अब उनकी वापसी से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ गया है. वो 'एल क्लासिको' मैच में वापसी कर सकते हैं.

MS Dhoni (16)
1 / 6

MS Dhoni Return Update: IPL 2026 में अब तक फैंस एमएस धोनी का जलवा नहीं देख पाए हैं. टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले धोनी को पिंडली में चोट आई और वह दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए. हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान को बाहर हुए लगभग तीन हफ्ते होने वाले हैं लेकिन अब तक उनका कमबैक नहीं हुआ है. अब धोनी की मैदान पर वापसी की संभावित तारीख सामने आ गई है और CSK के सभी फैंस का इंतजार आखिर खत्म हो सकता है.

विज्ञापन

एमएस धोनी ने शुरू कर दिया है अभ्यास

एमएस धोनी ने शुरू कर दिया है अभ्यास2 / 6

CSK के स्टार बल्लेबाज एमएस धोनी ने अभ्यास शुरू कर दिया है. पिछले कुछ दिनों से वो नेट्स सेशन में बल्लेबाजी कर रहे हैं और अच्छे टच में नजर आ रहे हैं. लग रहा है कि धोनी पूरी तरह से फिट हैं.

विज्ञापन

वापसी पर आया बड़ा अपडेट

वापसी पर आया बड़ा अपडेट3 / 6

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ मुंबई रवाना हो गए हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच में धोनी का कमबैक हो सकता है. वानखेड़े स्टेडियम में एक बार फिर एमएस धोनी की गूंज सुनाई दे सकती है.

आयुष म्हात्रे भी हुए चोटिल

आयुष म्हात्रे भी हुए चोटिल4 / 6

CSK की टीम IPL 2026 में चोट से काफी परेशान रही है. उनके स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वो तीन हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

CSK की टीम में जल्द जुड़ेगा नया सदस्य

CSK की टीम में जल्द जुड़ेगा नया सदस्य5 / 6

चोटिल होने के कारण खलील अहमद IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक CSK अब उनके रिप्लेसमेंट के लिए ट्रायल करा रही है. मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज आकाश मधवाल और राजवर्धन हंगरगेकर ट्रायल देने आए हैं. दोनों में से कोई एक CSK का नया सदस्य बन सकता है.

कब होगा MI vs CSK मैच?

कब होगा MI vs CSK मैच?6 / 6

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 23 अप्रैल 2026 को मैच होने जा रहा है. इस बड़े मुकाबले का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया जाने वाला है. दोनों टीमों के बीच बड़ा इतिहास रहा है और देखना होगा कि धोनी इस मैच में क्या कमाल करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन