IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में एंट्री मार ली है. हालांकि अब पाकिस्तान को मिली हार के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है, जिससे मोहसिन नकवी की कुर्सी खतरे में आ गई है. पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष असिम मुनीर अब मोहसिन नकवी से नाराज हैं.
मोहसिन नकवी से क्यों नाराज हैं मुनीर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी और पीसीबी के बीच चल रहे विवाद के बीच मोहसिन नकवी ने कहा था कि ना तो वह पाकिस्तान सरकार और ना असीम मुनीर और किसी से डरते हैं. अब असिम मुनीर इस बात से नाराज थे कि उन्हें उस मामले में घसीटा जा रहा है. मुनीर का कहना है कि यह मामला नकवी को क्रिकेट और एडमिनिस्ट्रेटिव तक रखना चाहिए था.
पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मिली हार के बाद शोएब अख्तर ने भी नकवी पर भड़ास निकालते हुए कहा था कि "अब एक ऐसा व्यक्ति पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बन गया है जिसे कुछ भी नहीं पता. अब टीम कैसे चलेगी? आपने उसे सुपरस्टार बना दिया है. वह एक भी मैच नहीं जीत सकता… दुनिया का सबसे बड़ा अपराध किसी अयोग्य और अज्ञानी व्यक्ति को बड़ा पद देना है."
पाकिस्तान ने भारत का किया था विरोध
बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया था. हालांकि फिर आईसीसी ने पीसीबी से बात की और मसले का हल निकाला. इसके बाद पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलने के लिए राजी हो गया. 1 फरवरी को पाकिस्तानी सरकार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा था कि हम भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेंगे. इसके बाद पाकिस्तान अपने बयान से बदल गया. अब इस मामले को लेकर भी पाकिस्तान की फजीहत हो रही है.
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में एंट्री मार ली है. हालांकि अब पाकिस्तान को मिली हार के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है, जिससे मोहसिन नकवी की कुर्सी खतरे में आ गई है. पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष असिम मुनीर अब मोहसिन नकवी से नाराज हैं.
मोहसिन नकवी से क्यों नाराज हैं मुनीर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी और पीसीबी के बीच चल रहे विवाद के बीच मोहसिन नकवी ने कहा था कि ना तो वह पाकिस्तान सरकार और ना असीम मुनीर और किसी से डरते हैं. अब असिम मुनीर इस बात से नाराज थे कि उन्हें उस मामले में घसीटा जा रहा है. मुनीर का कहना है कि यह मामला नकवी को क्रिकेट और एडमिनिस्ट्रेटिव तक रखना चाहिए था.
पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मिली हार के बाद शोएब अख्तर ने भी नकवी पर भड़ास निकालते हुए कहा था कि “अब एक ऐसा व्यक्ति पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बन गया है जिसे कुछ भी नहीं पता. अब टीम कैसे चलेगी? आपने उसे सुपरस्टार बना दिया है. वह एक भी मैच नहीं जीत सकता… दुनिया का सबसे बड़ा अपराध किसी अयोग्य और अज्ञानी व्यक्ति को बड़ा पद देना है.”