हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

शुभमन गिल नहीं ये खिलाड़ी होगा कप्तान! जानें टीम इंडिया कब खेलेगी अगला इंटरनेशनल मैच

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा अब खत्म हो चुका है। अब फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर टीम इंडिया अपना अगला इंटरनेशनल मैच कब खेलेगी और कौन उसमें कप्तान होगा?

विज्ञापन
Team India

Team India: टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा अब खत्म हो चुका है। इस दौरे पर भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। जो 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। इस सीरीज में टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना उतरी थी, क्यों ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया कुछ दिन ब्रेक पर रहने वाली है, हालांकि फैंस ये जानने के लिए काफी बेताब है कि अब टीम इंडिया का अगला इंटरनेशनल मैच कब होगा और कौन उसमें टीम इंडिया का कप्तान होगा?

इस दिन मैदान पर दिखेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया अब एशिया कप 2025 में खेलते हुई दिखाई देगी। एशिया कप इस बार यूएई में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का पहला मैच 10 सितंबर को होगा। टीम इंडिया अपना अगला इंटरनेशनल मैच यूएई के साथ खेलेगी। ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें, एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होगा।

कौन होगा कप्तान?

इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद शुभमन गिल को टेस्ट टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन भी किया। हालांकि एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में होने वाला है, ऐसे में शुभमन गिल नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार यादव अगले 2 सप्ताह तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। इंग्लैंड के बाद शुभमन गिल एकबार फिर से यूएई में धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। इंग्लैंड सीरीज में गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

ओवल टेस्ट के हीरो मोहम्मद सिराज अब ICC रैंकिंग में चमके, जडेजा को हुआ बड़ा नुकसान 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें