India vs Bangladesh Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है। वहीं यश दयाल को भी लंबे समय के बाद भारतीय टीम में जगह मिली है। इसके अलावा एक खिलाड़ी है जिसको इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया है लेकिन टीम का ऐलान होने से पहले रिपोर्ट सामने आ रही थी कि बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में इस खिलाड़ी को टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
अर्शदीप सिंह को नहीं मिला मौका
टीम इंडिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से अनदेखा कर दिया गया है। फैंस को उम्मीद थी कि इस बार अर्शदीप का टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू पक्का है लेकिन ऐसा हो न सका। रिपोर्ट के मुताबिक अर्शदीप सिंह को इसलिए टेस्ट टीम में नहीं चुना गया है क्योंकि उन्होंने पिछले दो सालों में बहुत कम रेड बॉल क्रिकेट खेला है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र का कहना है कि अर्शदीप ने पिछले सालों काफी कम रेड बॉल क्रिकेट खेला है। जिसके चलते उनको अभी टीम में शामिल नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर को क्यों नहीं मिली टीम में जगह? सामने आई वजह
सेलेक्टर देना चाहते हैं अनुभव
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सेलेक्टर फिलहाल युवा गेंदबाजों को किसी भी दबाव में नहीं डालना चाहते हैं। इसलिए सेलेक्टर चाहते है कि युवा गेंदबाज अभी ज्यादा से ज्यादा रेड बॉल क्रिकेट खेले और अनुभव ले। ताकी भविष्य में उनका चयन करने में आसानी हो।
पहले टेस्ट मैच के लिए ऐसी है टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
ये भी पढ़ें:- टेस्ट मैच से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, धाकड़ खिलाड़ी हुआ बाहर
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
14 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
14 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
14 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines